कोटपूतली: Change Designation: खुशी से झूमे कर्मचारी, बांटी मिठाईयां, जताया अशोक गहलोत का आभार

कोटपूतली: Change Designation: खुशी से झूमे कर्मचारी, बांटी मिठाईयां, जताया अशोक गहलोत का आभार

पशु चिकित्सा तकनीकी कर्मचारी संघ ने पदनाम परिवर्तन पर व्यक्त की खुशी

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
लंबे समय से पशुधन सहायक संवर्ग का पदनाम बदलने की मांग पूरी होने पर सोमवार को कोटपूतली पशु चिकित्सालय में कर्मचारियों ने खुशी जताई। कार्मिकों ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी और संघ से जुड़े पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया। रोहिताश सैनी, हरिनारायण शर्मा, दीपेश कुमार, हेमराम मुक्कड़, प्रकाश कसाना आदि ने बताया कि पशुधन सहायक संवर्ग का पदनाम बदल कर पशुधन सहायक से पशुधन निरीक्षक, पशु चिकित्सा सहायक से पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक सूचना अधिकारी से वरिष्ठ पशुधन प्रसार अधिकारी व मुख्य पशुधन प्रसार का नया पद सृजन सरकार ने कर दिया है।

इस संबंध में तीन दिन पहले बाकायदा आदेश भी जारी हो गया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के दस हजार से ज्यादा कर्मचारी पशुधन सहायक संवर्ग के पदनाम में परिवर्तन करने की मांग पिछले चार वर्ष से कर रहे थे। इस मौके पर पशु चिकित्सा विभाग के उप निदेशक डा.हरीश गुर्जर, सरदार सिंह यादव, ओमप्रकाश यादव, शेरसिंह यादव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *