कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा कोटपूतली द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस तक कर्तव्य बोध पखवाड़े का आगाज किया गया। राजकीय सरदार उमावि में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सहायक आचार्य अशोक सिंह ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की सबसे बड़ी भूमिका है। ऐसे में शिक्षक सिर्फ अपने दायित्व को समझें ही नहीं, बल्कि निष्ठापूर्वक निर्वहन भी करें। उन्होंने स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन को ही कत्र्तव्य बोध एवं दायित्व निर्वाह की पराकाष्ठा का पर्याय बताया। मुख्य अतिथि विधायक हंसराज पटेल ने मां एवं गुरु को भगवान का रुप बताते हुए कार्यक्रम की सराहना की। प्रदेश संरक्षक उमरावलाल वर्मा द्वारा राजकीय सरदार विद्यालय की नींव स्वामी विवेकानंद द्वारा रखे जाने एवं उनकी प्रतिमा को स्थापित कर उनकी याद चिरस्थाई बनाने की मांग रखे जाने पर विधायक ने इसके लिए अपनी सहमति जताई। साथ विधायक ने विद्यालय में हिंदी माध्यम की कक्षाएं भी संचालित करवाने का आश्वासन दिया। उपशाखा अध्यक्ष रणवीर सिंह शेखावत ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य ओमप्रकाश भार्गव ने कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विनोद पाल यादव ने आगन्तुकों का आभार प्रकट किया। संचालन उपशाखा मंत्री राजेश चौधरी ने किया। इस दौरान पौषबड़ा महोत्सव का भी आयोजन किया गया।
2024-01-15
uq54ck
359569
cnx4ou
6zojxx
ns0paz
xncmwh
zbetzq