KOTPUTLI-BEHROR: रक्षाबंधन पर राखियों और मिठाई से बाजार गुलजार

KOTPUTLI-BEHROR: रक्षाबंधन पर राखियों और मिठाई से बाजार गुलजार

बेतरतीब ट्रैफिक ने किया लोगों को परेशान

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
रक्षाबंधन के एक दिन पहले रविवार को बाजारों में लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। शहर के मुख्य बाजारों में स्थित दुकानों के बाहर सजी रंग-बिरंगी राखियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही थी। सोमवार को रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखियों एवं मिठाई की जमकर खरीददारी की।

रविवार को खासकर राखियों की खरीदी परवान पर दिखी, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त होने से लोग परेशान हो गए। बाजार में चौपहिया वाहनों प्रवेश के कारण लोग परेशान हुए। शहर के मुख्य चौराहे पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। जिसके चलते खरीददारी करने पहुंचे लोगों विशेषकर महिलाओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इस दौरान उमस भरी गर्मी होने के बावजूद महिलाओं में अपने भाइयों के लिए राखी खरीदने का उत्साह बरकरार था। सुबह 8 बजे से ही बाजार में ग्राहकों का पहुंचना शुरु हो गया था और दोपहर होते-होते पैर रखने की भी जगह नहीं थी। त्यौहार पर मिठाई की दुकानों पर भी काफी भीड़ उमड़ी। महंगाई के बावजूद लोगों ने तरह-तरह की मिठाइयां खरीदी।

मिठाई की दुकान संचालकों ने सडक़ तक टेंट लगाकर मिठाइयां सजाई हुई थी। बर्फी, काजू कतली, गुलाब जामुन, रसगुल्ले के अलावा घेवर की भी काफी मांग रही। कई दुकानों पर शाम होने से पहले ही घेवर बिक गई था। आजाद चौक स्थित गोवर्धन स्वीट्स से लेकर रेवाड़ी मिष्ठान भंडार, जोधपुर मिष्ठान भंडार सहित अनेक मिठाई की दुकानों पर मिठाई खरीदने के लिए भीड़ के चलते ग्राहकों को थोड़ी देर इंतजार करना पड़ा।

Share :

5 Comments

  1. 888slot freebet áp dụng công nghệ bảo mật tiên tiến, trong đó có công nghệ mã hóa SSL 128 bit. Đây là tiêu chuẩn bảo mật hàng đầu, thường được sử dụng bởi các ngân hàng và tổ chức tài chính lớn, giúp mã hóa toàn bộ thông tin cá nhân, giao dịch của người chơi. Nhờ đó, các dữ liệu quan trọng của bạn sẽ được bảo vệ khỏi nguy cơ bị xâm nhập hoặc đánh cắp bởi đối tượng xấu.

  2. slot365 ios Các slot game này không chỉ mang lại niềm vui mà còn cơ hội trúng những giải thưởng lớn với các vòng quay miễn phí và tính năng bonus độc đáo.

  3. It’s hard to find knowledgeable people on this topic, but you sound like you know what you’re talking about! Thanks

  4. naturally like your web site however you have to take a look at the spelling on several of your posts. Several of them are rife with spelling issues and I to find it very troublesome to inform the reality nevertheless I’ll definitely come again again.

  5. I have been reading out a few of your articles and it’s nice stuff. I will make sure to bookmark your website.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *