KOTPUTLI-BEHROR: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का स्वागत

KOTPUTLI-BEHROR: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का स्वागत

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
प्रदेश के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म के कोटपूतली पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। शहर के बानसूर रोड़ स्थित गोकुल होटल में भाजपा नेता हीरालाल रावत तथा भाजपा किसान नेता दिनेश मित्तल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने साफा व माला पहनाकर बेढम का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री व सांसद प्रतिनिधि देवायुष सिंह का भी अभिनंदन किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता शंकरलाल कसाना, उप प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र रहीसा, जिला महामंत्री गोपाल अग्रवाल, यादराम जांगल, भाजपा नेता रमेश रावत, पूर्व चेयरमैन महेन्द्र सैनी, कमल कसाना, चेतराम रावत, कपिल शर्मा समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *