कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
यहां के राजकीय एलबीएस पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राष्ट्रीय संस्कृति की पुनरस्थापक देवी अहिल्याबाई होल्कर फाइनेंसियल लिटरेसी विषय पर प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम अधिकारी प्रो.सज्जन सिंह यादव ने विद्यार्थियों को भारतीय समाज में अहिल्या बाई होल्कर के योगदान के बारे में जानकारी दी। प्रिंसिपल प्रो.राजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं व्यक्तित्व विकास के लिए जरुरी है। प्रतियोगिता में साक्षी जांगिड़ प्रथम, भारती यादव द्वितीय तथा सीमा गुर्जर तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम अधिकारी प्रो.शुभलता यादव ने आभार व्यक्त किया।
2025-02-10