कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
दहेज प्रताडऩा की पीडि़त दो बहनों ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना कोटपूतली में मामला दर्ज कराया है। पावटा निवासी गुड्डी और ममता पुत्री गिरिराज वाल्मीकि ने रिपोर्ट में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2018 में बानसूर के रहने वाले ज्ञानेन्द्र और लोकेश से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताडि़त किया जाने लगा। पीडि़ताओं के अनुसार, उनके ससुर, सास और पति उन्हें लगातार मानसिक व शारीरिक रुप से परेशान करते थे, और मारपीट व गाली-गलौच की घटनाएं आम हो गई थी। पीडि़त बहनों ने आरोप लगाया कि करीब 10 दिन पहले उन्हें जबरन घर से निकाल दिया गया। इसके बाद उन्होंने अपने पिता गिरिराज के साथ महिला थाने में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Share :