कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
पंचायत समिति पावटा की नवनिर्वाचित प्रधान श्रीमती मीरा देवी सैनी का रविवार को सैनी महासभा की ओर से भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष बबलू बबेरवाल के नेतृत्व में सैनी समाज के लोगों ने दादूका-राजनौता स्थित उनके निवास पर साफा, माला और गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया। इस दौरान पावटा तहसील अध्यक्ष रामसिंह सैनी, विराटनगर अध्यक्ष संतोष कुमार सैनी, देवीसहाय सैनी, प्रधान प्रतिनिधि टिंकू सैनी तथा समाज के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। समाज के लोगों ने श्रीमती मीरा देवी के सैनी समाज की प्रथम प्रधान बनने पर गर्व और खुशी जताई। इस अवसर पर सभी ने विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ के सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। समारोह में नीलम देवी, मीनू सैनी, गुंजन सैनी सहित कई महिलाएं भी मौजूद रही।
2025-05-25
