बालकृष्ण शुक्ला/सच पत्रिका न्यूज़
कोटपूतली-बहरोड़।
आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं मेंटेनेंस कार्य के चलते शनिवार, 24 अक्टूबर को शहर के प्रमुख क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। 220 केवी जीएसएस कोटपूतली के सहायक अभियंता विजेश यादव ने बताया कि जीएसएस पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाना प्रस्तावित है, जिसके चलते 33 केवी कोटपूतली एवं बड़ाबास फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 07:30 बजे से 08:30 बजे तक तथा 08:30 बजे से 09:30 बजे तक चरणबद्ध रूप से बंद रहेगी। इस मेंटेनेंस कार्य के कारण 33 केवी जीएसएस कोटपूतली और बड़ाबास से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की सप्लाई भी निर्धारित समय अवधि के दौरान पूरी तरह बंद रहेगी।
2026-10-23
