KOTPUTLI-BEHROR: कोटपूतली पहुंचे अशोक चांदना का स्वागत किया

KOTPUTLI-BEHROR: कोटपूतली पहुंचे अशोक चांदना का स्वागत किया

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
प्रदेश के पूर्व खेल मंत्री एवं विधायक अशोक चांदना के कोटपूतली पहुंचने पर उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरुप कसाना सहित पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, समाजसेवी कैलाश पटेल, युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव भीम पटेल, किसान नेता बाबूलाल कसाना, अशोक गुर्जर, युवा रेवाल्युशन के अध्यक्ष मनोज चौधरी सहित अनेक नेताओं ने चांदना का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया। कैलाश पटेल ने विधायक मंजू चौधरी का शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। इससे पहले रास्ते में भीम पटेल की अगुवाई में सरपंच जगमाल सिंह, रामकरण मीणा, मुन्नानुद्दीन कुरैशी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने चांदना का स्वागत किया। ज्ञात रहे कि अशोक चांदना एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने कोटपूतली आए थे।

Share :