JAIPUR: मुख्यमंत्री भजनलाल के अंडर में रहेगी पुलिस, मंत्रियों को किया विभागों का आवंटन

JAIPUR: मुख्यमंत्री भजनलाल के अंडर में रहेगी पुलिस, मंत्रियों को किया विभागों का आवंटन

देंखे- किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला

जयपुर/सच पत्रिका न्यूज
राजस्थान में भजनलाल सरकार के मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से मंत्री परिषद के विभागों के आवंटन प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। इसके तुरंत बाद मंत्रियों के विभागों के बंटवारे का एलान कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सरकार के गठन और लंबे इंतजार के बाद हुए मंत्रिमंडल के गठन के बाद आखिरकार राजस्थान सरकार के मंत्रियों को विभाग बांट दिए गए हैं। सरकार की तरफ से जारी मंत्री परिषद के विभागों की सूची के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पास कुल आठ विभाग रखे हैं। राजस्थान पुलिस भी मुख्यमंत्री के कंट्रोल में रहेगी, अर्थात गृह विभाग स्वयं मुख्यमंत्री के पास है। सच पत्रिका न्यूज में देखें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी व डा.प्रेमचंद बैरवा तथा मंत्रियों के विभागों की सूची।

भजन लाल शर्मा, मुख्यमंत्री

गृह विभाग, आबकारी विभाग, कार्मिक विभाग, आयोजना विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, नीति निर्धारण प्रकोष्ठ मुख्यमंत्री सचिवालय, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)।

दिया कुमारी, उप मुख्यमंत्री

सार्वजनिक निर्माण विभाग, वित्त विभाग, पर्यटन विभाग, बाल अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व विभाग।

डा.प्रेमचन्द बैरवा, उप मुख्यमंत्री

उच्च शिक्षा विभाग, परिवहन एवं सडक़ सुरक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्धा एवं हौम्योपैथी (आयुष) विभाग।

मंत्री डा.किरोड़ीलाल मीणा

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग, जन अभियोग निराकरण विभाग।

मंत्री गजेन्द्र सिंह

चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई)।

मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, युवा मामले और खेल विभाग, कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग तथा सैनिक कल्याण विभाग।

मंत्री मदन दिलावर

पंचायती राज विभाग, विद्यालयी शिक्षा विभाग (स्कूल एजूकेशन) व संस्कृत शिक्षा विभाग।

मंत्री कन्हैयालाल

भू-जल विभाग व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।

मंत्री जोगाराम पटेल

संसदीय कार्य विभाग, विधि एवं विधिक कार्य विभाग और विधि परामर्शी कार्यालय व न्याय विभाग।

मंत्री सुरेश सिंह रावत

जल संसाधन विभाग, जल संसाधन (आयोजना) विभाग।

मंत्री अविनाश गहलोत

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग।

मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी

कृषि विपणन विभाग, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग, इंदिरा गांधी नहर विभाग व अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग।

मंत्री संजय शर्मा

वन विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग।

मंत्री गौतम कुमार

सहकारिता विभाग व नागरिक उड्डयन विभाग।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा

नगरीय विकास विभाग व स्वायत्त शासन विभाग।

मंत्री सुमित गोदारा

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग व उपभोक्ता मामले विभाग।

मंत्री जोराराम कुमावत

पशुपालन एवं डेयरी विभाग, गोपालन विभाग, देवस्थान विभाग।

मंत्री बाबूलाल खराड़ी

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग व गृह रक्षा विभाग।

मंत्री हेमन्त मीणा

राजस्व विभाग व उपनिवेशन विभाग।

मंत्री हीरालाल नागर

ऊर्जा विभाग।

राज्यमंत्री मंजू बाघमार

सार्वजनिक निर्माण विभाग, बाल अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग।

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम

गृह विभाग, गोपालन विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग और मत्स्य विभाग।

राज्यमंत्री ओटाराम देवासी

पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, आपदा प्रबंधन एवं सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग।

राज्यमंत्री विजय सिंह

राजस्व विभाग, उपनिवेशन विभाग और सैनिक कल्याण विभाग।

राज्यमंत्री केके विश्नोई

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, युवा मामले और खेल विभाग, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता और नीति निर्धारण विभाग।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *