JAIPUR: अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम में प्रभावी कार्रवाई

जनवरी, 2025 में 1210 प्रकरण दर्ज कर 1393 अपराधी गिरफ्तार – गृह राज्य मंत्री

जयपुर/सच पत्रिका न्यूज

गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि युवा पीढ़ी में नशे की लत चिंताजनक है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में राज्य सरकार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और आमजन को जागरूक करने के लिए अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाईयां कर रही हैं। इसमें हम सभी जनप्रतिनिधियों को भी आगे बढ़ते हुए सामाजिक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने चाहिए। गृह राज्य मंत्री सोमवार को विधान सभा में सदस्य घनश्याम के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने 8 अक्टूबर, 2024 को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इसके साथ ही प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए 9 चौकियों, जयपुर में 1 पुलिस थाने की स्थापना की गई है। इनके लिए 255 नवीन पद स्वीकृत किए गए हैं, जिनकी भर्ती प्रक्रियाधीन है।

गत सरकार की तुलना में अब बढ़ी कार्रवाईयां

बेढ़म ने कहा कि गत सरकार के समय नशा रोकथाम को लेकर प्रभावी कार्रवाईयां नहीं हुई। वर्ष 2022 में 3 हजार 740 प्रकरण दर्ज हुए थे, जबकि हमारी सरकार ने वर्ष 2024 में 5 हजार 246 प्रकरण दर्ज कर नशे की तस्करी पर शिकंजा कसा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3 जनवरी से लेकर 31 जनवरी, 2025 तक नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत 1 हजार 210 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें 1 हजार 393 अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए अग्रिम कार्रवाईयां की जा रही हैं।

ऑपरेशन स्मैक आउट और जागरूकता अभियान

गृह राज्य मंत्री ने कहा कि टोडाभीम क्षेत्र में भी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ना गंभीर विषय है। जिला पुलिस अधीक्षक, स्पेशल टास्क फोर्स और पुलिस थानाधिकारी आमजन के साथ बैठक कर जागरूक कर रहे हैं। जनसहभागिता के तहत जन प्रतिनिधियों के सहयोग से प्रभावित ग्राम पंचायतों में ‘ऑपरेशन स्मैक आउट‘ अभियान चलाकर भी रोकथाम की जा रही हैं। हर वर्ष 26 जून को नशा मुक्ति दिवस पर राज्य में नशा मुक्ति अभियान चलाकर स्कूल, कॉलेजों और गांवों की चौपालों में नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जा रही है।

Share :

6 Comments

  1. Với ba tiêu chí phát triển là “Công bằng – Công khai – Hợp pháp”, 888slot freebet hứa hẹn sẽ mang tới cho bạn những trải nghiệm giải trí tuyệt đỉnh. Đăng ký hội viên mới, tân thủ không chỉ được thưởng lớn 100% tiền gửi lần đầu, mà còn có cơ hội “đầu tư kiếm lời” với tỷ lệ cược lô đề 1 ăn 99.8 độc quyền hiện nay.

  2. nổ hũ 66b luôn mong muốn hội viên tiết kiệm được tối đa thời gian săn thưởng. Do đó, để tránh lãng phí thì giờ vào việc giao dịch thì hệ thống đã cập nhật tính năng công nghệ mới trên thị trường để đảm bảo mọi yêu cầu thanh toán đều xử lý tự động. Ngoài ra, anh em còn được phép sử dụng một loạt hình thức giao dịch quen thuộc như thẻ ngân hàng, ví điện tử, thẻ cào.

  3. Hey there! Someone in my Facebook group shared this site with us so I came to take a look. I’m definitely enjoying the information. I’m book-marking and will be tweeting this to my followers! Terrific blog and terrific style and design.

  4. I rattling happy to find this website on bing, just what I was looking for : D besides saved to bookmarks.

  5. Very good written article. It will be beneficial to anybody who utilizes it, including yours truly :). Keep up the good work – i will definitely read more posts.

  6. I was very pleased to find this web-site.I wanted to thanks for your time for this wonderful read!! I definitely enjoying every little bit of it and I have you bookmarked to check out new stuff you blog post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *