JAIPUR: कृषि और पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाएँ

JAIPUR: कृषि और पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाएँ

विधानसभा अध्यक्ष, 350 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर विकसित राजस्थान पर संवादख

 देवनानी ने किया राजस्थान की अर्थव्यवस्था को नया आकार देने का आव्हान

जयपुर/सच पत्रिका न्यूज

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रबंधन से जुड़े युवाओं का आव्हान किया है कि वे राजस्थान की अर्थव्यवस्था को स्थानीय आवश्यकताओं, संसाधन, संस्कृति और कार्य प्रवृति के आधार पर नया आकार दें। उन्होंने कहा कि राजस्थान की भौगोलिक, प्राकृतिक, ऐतिहासिक स्थितियों के अनुसार विकसित राजस्थान की कल्पना को साकार करने के लिए युवा नई सोच और नई ऊर्जा के साथ अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में भागीदार बने।

 देवनानी शुक्रवार को यहां प्रतापनगर स्थित जयपुरिया इन्सटीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट में पीएचडीसीसीआई के तत्वाधान में आयोजित 350 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर विकसित राजस्थान पर एक दिवसीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। श्री देवनानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर संस्थान में विधान सभा अध्यक्ष के नाम से एक पौधा लगाया गया और उसका ग्रीन सर्टिफिकेट  देवनानी को डॉ. प्रभात पंकज ने भेंट किया।

देवनानी ने कहा कि विकास के लिए शैक्षणिक वातावरण, मनोस्थिति और एकाग्रता का होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक राज्य की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप ढांचागत व्यवस्था को विकसित करने के लिए लक्ष्य तय करके कार्य आरम्भ करना चाहिए। इससे विकास की गति को नई दिशा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान खनिजों का भण्डार , कृषि और पशुपालन का प्रमुख केन्द्र, स्थापत्य, पुरातत्व ,  ऐतिहासिक किलो के साथ अनूठे लघु उ‌द्योग धंधो का गढ़ है। यहां के डोरिया साड़ी, हाथीदांत के आभूषण, लाख की चूडियां सहित अनेक लघु उ‌द्योग राज्य की मजबूत अर्थव्यवस्था के आधार रहे है। बीकानेर के बाजरे का बिस्कीट जिसने अमेरिका तक अपनी पहुंच बनाई है, वहीं कैर-सांगरी, नागोरी मेथी, मथानिया की मिर्च ने राजस्थान की अर्थव्यवस्था को पंख लगाये है।

देवनानी ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद सम्पूर्ण भारत के साथ राजस्थान ने भी तरक्की के नये आयाम स्थापित किए है। इससे यहाँ की अर्थव्यवस्था तीव्र गति से सुदृढ़ हुईं है। कृषि , शिक्षा, तकनीकी और पर्यटन सहित लघु उ‌द्योगों ने राजस्थान की अर्थव्यवस्था को नया आकार दिया है। श्री देवनानी ने इस कार्य में विस्तार के लिये युवा पीढी को आगे आने के लिये कहा। श्री देवनानी ने कहा कि भारत का ज्ञान -विज्ञान प्राचीनकाल से ही उच्च स्तर का रहा है।

देवनानी ने कहा कि भारतीयों में नेतृत्व क्षमता उच्च श्रेणी की रही है। विदेशों में जरूर जायें, लेकिन अपने देश के विकास में अवश्य भागीदार बने। उन्होंने कहा कि राजस्थान के युवा अपनी नेतृत्व क्षमता में निखार लाये और राज्य का नाम विश्व पटल पर रोशन करें। श्री देवनानी ने कहा कि हैप्पीनेस इंडेक्स और विकास को बढ़ाने के लिए लक्ष्य तय करो, जिज्ञासु बनों, समस्याओं का तत्काल समाधान करो और राष्ट्र को अधिकतम देने का प्रयास करो। सेमिनार को डॉ. प्रभात पंकज, डॉ. एस.पी शर्मा व श्री आर. के. गुप्ता ने भी संबोधित किया। स्वागत एवं आभार श्री वरुण चौटिया ने किया।

Share :

4 Comments

  1. Thị trường nhà cái uy tín đổi thưởng ngày càng bùng nổ với vô số lựa chọn, nhưng liệu đâu là nền tảng thực sự đáng tin cậy? Nhiều người chơi đã phải học bài học đắt giá khi tham gia các nhà cái thiếu minh bạch: tiền thắng không thể rút, tài khoản bị khóa vô cớ, hay tỷ lệ trả thưởng không công bằng. Hãy cùng khám phá game 188v – một lựa chọn đang được đánh giá cao bởi cộng đồng người chơi nhờ tính minh bạch, bảo mật và đa dạng trò chơi.

  2. Nếu bạn yêu thích các trò chơi bắn cá, ứng dụng slot365 rtp sẽ không làm bạn thất vọng. Các game bắn cá tại đây được thiết kế với đồ họa đẹp mắt, hiệu ứng sống động và luật chơi đơn giản.

  3. asia slot365 login – Cơn lốc mới trên bản đồ giải trí trực tuyến 2025, hứa hẹn khuấy đảo cộng đồng cược thủ yêu thích sự đẳng cấp và đổi mới. Đây, là điểm đến lý tưởng cho người chơi tìm kiếm cơ hội làm giàu, là biểu tượng cho xu hướng cá cược thời đại mới.

  4. asia slot365 login Hiện nay, nền tảng cung cấp đa dạng hình thức giải trí khác nhau để phù hợp với mọi nhu cầu của anh em. Ngoài việc được tham gia vào các danh mục truyền thống như Casino, Thể Thao, Nổ Hũ thì bạn còn được khám phá nhiều loại hình đặc sắc mới như Đá Gà, Bắn Cá.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *