JAIPUR: राष्ट्रीय सिंधी भाषा संर्वधन परिषद की बैठक सिंधी भाषा सांस्कृतिक विरासत की पहचान

नई पीढ़ी का सिंधी भाषा से बढ़ायें जुड़ाव- देवनानी

जयपुर/सच पत्रिका न्यूज

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सिंधी भाषा  समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और साहित्यिक परम्परा की वाहक है। सिंधी भाषा का सिंधी समुदाय की पहचान के साथ भाषागत विविधता को बनाये रखने में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने सिंधी भाषा से नई पीढ़ी के जुड़ाव को बढ़ाने की आवश्यकता प्रतिपादित करते हुये कहा कि इससे सिंधी भाषा का विकास होगा और युवा अपनी संस्कृति और भाषा से जुड़ सकेंगे। देवनानी मंगलवार को गोवा में केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्चतर शिक्षा विभाग के राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद की अखिल भारतीय स्तर की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में परिषद के सदस्यगण और अधिकारीगण ने भाग लिया।

देवनानी ने कहा कि सिंधी भाषा के विकास से ही सिंधी भाषा को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सिंधी समुदाय के लोग अपनी भाषा और संस्कृति को दुनिया से साझा करें। इसी से सिंधी भाषा को संरक्षित करने और भाषा की विविधता को बढ़ावा मिल सकेगा। सिंधी समुदाय की युवा पीढ़ी भी अपनी जडों से जुडी रहेगी। बैठक में परिषद के सदस्यों से चर्चा करते हुये देवनानी ने सिंधी भाषा को बढ़ावा देने और उसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिये अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिये। देवनानी ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में सिंधी भाषा को एक विषय के रूप में शामिल किया जा सकता है साथ ही सिंधी लेखकों, सिंधी समाचार पत्रों व मीडिया में सिंधी कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया जाए।

देवनानी ने कहा कि सिंधी समुदाय के लोगों को सिंधी भाषा के विकास में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार का राष्ट्रीय सिंधी भाषा संवर्धन परिषद सिंधी भाषा के विकास, सिंधी भाषा को बढ़ावा देने, विभिन्न भाषाओं में राष्ट्रीय नीति और विचारों को सिंधी भाषा में रूपातंरित कर लोगों को उपलब्ध करानें, सिंधी संवर्धन और सिंधी भाषा से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श और मंथन कर नीतिगत निर्णय लेता है।

Share :

3 Comments

  1. Những sản phẩm cá cược thể thao luôn được thiết kế với 4 phong cách khác nhau như OW – Sự đa dạng, TP – Tượng trưng cho hiện đại, SB – Sự truyền thống, KS – Trải nghiệm. Bảng tỷ lệ kèo xn88 casino chính thức luôn cập nhật mới mỗi ngày để tiện cho anh em chủ động tham khảo, tỷ lệ thưởng luôn hấp dẫn, tối ưu cơ hội chiến thắng cho thành viên tham gia.

  2. tải xn88 Dàn Dealer chuyên nghiệp đến từ Châu Âu và Châu Á chắc chắn sẽ mang đến cho bạn những giây phút thăng hoa giải trí tuyệt vời. 200+ Studio được phát sóng trực tiếp mỗi ngày cho bạn thoải mái tham gia và nhận thưởng bonus với hoa hồng hấp dẫn khi giành chiến thắng.

  3. Trong quá trình săn mồi, bạn có thể lựa chọn vũ khí và vật phẩm miễn phí. Chúng tôi bố trí hơn 3+ level khác nhau đi kèm với hàng loạt biểu tượng tặng thưởng đặc biệt cho bạn dễ dàng truy tìm kho báu. Tham gia bắn cá tại slot365 net ngay để hốt tiền từ boss cực xanh chín.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *