JAIPUR: राजस्थान विधानसभा चुनाव: भाजपा की दूसरी सूची जारी, कई दिग्गजों को मिला टिकट

JAIPUR: राजस्थान विधानसभा चुनाव: भाजपा की दूसरी सूची जारी, कई दिग्गजों को मिला टिकट

दूसरी लिस्ट में 83 उम्मीदवारों के नाम

जयपुर/सच पत्रिका न्यूज
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने शनिवार को अपने 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस संंबंध में नई दिल्ली में शुक्रवार 20 अक्टूबर को हुई पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में विस्तृत चर्चा हुई थी और उसमें लिए गए निर्णय के बाद भाजपा ने 83 प्रत्याशियों के नामों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का नाम भी शामिल है। गौरतलब है कि पहली सूची जारी होने के बाद अनेक विधानसभा क्षेत्रों में दावेदारों द्वारा विरोध किया जाना लगा था, जो आज दिन तक जारी है। कोटपूतली व झोटवाड़ा सहित अनेक क्षेत्रों में प्रमुख दावेदारों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। इसके बाद भाजपा ने दूसरी सूची जारी करने से पहले पैनल में शामिल सभी नामों पर गहनता से वर्क किया और हर स्तर पर किए गए सर्वे और मंथन के बाद अब 83 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है।

कहां से कौन लड़ेगा चुनाव, इन्हें बनाया प्रत्याशी

भाजपा ने रायसिंहनगर से बलबीर सिंह लूथरा, अनूपगढ़ से संतोष बावरी, संगरिया से गुरदीप सिंह शहपीणी, पीलीबंगा से धर्मेंद्र मोची, नोहर से अभिषेक मटोरिया, बीकानेर पश्चिम से जेठानंद व्यास, बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी, लूणकरणसर से सुमित गोदारा, नोखा से बिहारी लाल बिश्नोई, तारानगर से राजेंद्र राठौड़, चूरू से हरलाल सहारण, रतनगढ़ से अभिनेश महर्षि, सूरजगढ़ से संतोष अहलावत, धोंद से गोवर्धन वर्मा, नीमकाथाना से प्रेम सिंह बाजोर, माधोपुर से झाबरसिंह खर्रा, चोमू से रामलाल शर्मा, फुलेरा से निर्मल कुमावत, आमेर से सतीश पूनिया, मालवीय नगर से कालीचरण सर्राफ, सांगानेर से भजनलाल शर्मा, बगरू से कैलाश चंद्र वर्मा, चाकसू से रामावतार बैरवा, मुंडावर से मनजीत धर्मपाल चौधरी, थानागाजी से हेमसिंह भड़ाना, अलवर शहर से संजय शर्मा, डीग कुम्हेर से डा.शैलेश सिंह, धौलपुर से डा.शिवचरण कुशवाहा, खंडार से जितेंद्र से गोठवाल, मालपुरा से कन्हैयालाल चौधरी, पुष्कर से सुरेश सिंह रावत, अजमेर उत्तर से वासुदेव देवनानी, अजमेर दक्षिण से अनीता भदेेल, नसीराबाद से रामस्वरूप लांबा, ब्यावर से शंकरसिंह रावत, जायल से डा.मंजू बाघमार, नागौर से डॉक्टर ज्योति मिर्धा, मेड़ता से लक्ष्मण राम मेघवाल, मकराना से सुमिता भीचर, परबतसर से मानसिंह किनसरिया, नांवा से विजय सिंह चौधरी, जैतारण से अविनाश गहलोत, सोजत से शोभा चौहान, पाली से ज्ञानचंद पारख, बाली से पुष्पेंद्र सिंह राणावत, सुमेरपुर से जोराराम कुमावत, सूरसागर से देवेंद्र जोशी, पोकरण से महंत प्रतापपुरी महाराज, सिवाना से हम्मीर सिंह भायल, चौहटन से आदुराम मेघवाल, आहोर से छगन सिंह राजपुरोहित, जालौर से जोगेश्वर गर्ग, सिरोही से ओटाराम देवासी, पिंडवाड़ा आबू से समाराम गरासिया, रेवदर से जगसीराम कोली, गोगुंदा से प्रतापलाल गमेती, झाड़ोल से बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर ग्रामीण से फूलसिंह मीणा, उदयपुर से ताराचंद जैन, सलूंबर से अमृतलाल मीणा, धरियावद से कन्हैयालाल मीणा, आसपुर से गोपीचंद मीणा, घाटोल से मानशंकर निनामा, गढ़ी से कैलाश चंद्र मीणा, चित्तौडग़ढ़ से नरपत सिंह राजवी, निंबाहेड़ा से श्रीचंद कृपलानी, बाड़ी सादड़ी से गौतम सिंह डाक, प्रतापगढ़ से हेमंत मीणा, कुंभलगढ़ से सुरेंद्र सिंह राठौड़, राजसमंद से दिप्ती माहेश्वरी, नाथद्वारा से कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़, आसींद से झब्बर सिंह सांखला, भीलवाड़ा से बि_ल शंकर अवस्थी, जहाजपुर से गोपीचंद मीणा, मांडलगढ़ से गोपाल लाल शर्मा, बूंदी से अशोक डोगरा, सांगोद से हीरालाल नगर, कोटा दक्षिण से संदीप शर्मा, छबड़ा से प्रताप सिंह सिंघवी, डग से कालूलाल मेघवाल, झालरापाटन से श्रीमती वसुंधरा राजे, खानपुर से नरेंद्र नागर तथा मनोहरथाना से गोविंद रानीपुरिया को प्रत्याशी घोषित किया है।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *