JAIPUR: राजस्थान विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में कोटपूतली, बहरोड़ व बानसूर का नाम नहीं, विराटनगर से इन्द्राज गुर्जर को फिर मिला टिकट

JAIPUR: राजस्थान विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में कोटपूतली, बहरोड़ व बानसूर का नाम नहीं, विराटनगर से इन्द्राज गुर्जर को फिर मिला टिकट

कांग्रेस ने 33 प्रत्याशियों की जारी की सूची

पहली सूची में अशोक गहलोत, डा.सीपी जोशी, गोविंद सिंह डोटासरा व सचिन पायलट के नाम शामिल

जयपुर/कोटपूूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा दूसरी सूची जारी करने के बाद कुछ देर बाद ही कांग्रेस ने भी अपनी पहली सूची जारी कर दी। जिसमें कुल 33 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के नाम है। इस सूची में अनेक मंत्रियों के नाम गायब हैं। हांलाकि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित विधानसभा अध्यक्ष डा.सीपी जोशी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के नाम सूची में शामिल हैं, लेकिन गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह यादव सहित अनेक मंत्री ऐसे हैं, जिनके नाम पहली सूची में शामिल नहीं है। कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कुल चार विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से मात्र विराटनगर से प्रत्याशी घोषित किया गया है। पहली सूची में कोटपूतली, बहरोड़ व बानसूर का नाम नहीं है। इधर, भाजपा जिले के कोटपूतली व बानसूर से अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। बहरोड़ व विराटनगर के प्रत्याशियों के नाम इंतजार है। अब संभावना है कि भाजपा तीसरी सूची में इन दोनों क्षेत्रों से भी अपने प्रत्याशी के नामों का एलान कर देगी।

कांग्रेस ने इन्हें बनाया उम्मीदवार

नोहर से अमित चाचाण, कोलायत से भंवर सिंह भाटी, सादुलपुर से कृष्णा पूनियां, सुजानगढ़ से मनोज मेघवाल, मंडावा से रीटा चौधरी, लक्ष्मणगढ़ से गोविंद सिंह डोटासरा, विराटनगर से इंद्राज सिंह गुर्जर, मालवीय नगर से अर्चना शर्मा, सांगानेर से पुष्पेंद्र भारद्वाज, मुंडावर से ललित कुमार यादव, अलवर ग्रामीण से टीकाराम जूली, सिकराय से ममता भूपेश, सवाई माधोपुर से दानिश अबरार, टोंक से सचिन पायलट, लाडनूं से मुकेश भाकर, डीडवाना से चेतन सिंह चौधरी, जायल से मंजू देवी, डेगाना से विजयपाल मिर्धा, परबतसर से रामनिवास गावडिय़ा, ओसियां से दिव्या मदेरणा, सरदारपुर से अशोक गहलोत, जोधपुर से मनीषा पंवार, लूणी से महेंद्र बिश्नोई, बायतू से हरीश चौधरी, वल्लभनगर से प्रीति गजेंद्र शक्तावत, डूंगरपुर से गणेश घोघरा, बागीदौरा से महेंद्रजीत सिंह मालवीय, कुशलगढ़ से रमीला खडिय़ा, प्रतापगढ़ से रामलाल मीणा, भीम से सुदर्शन सिंह रावत, नाथद्वारा से सीपी जोशी, मांडल मांडलगढ़ से विवेक धाकड़ व हिंडोली से अशोक चांदना को मैदान में उतारा गया है।

Share :

2 Comments

  1. Tuy chỉ mới xuất hiện trên bản đồ cá cược, nhưng nơi đây đã đặt ra sứ mệnh táo bạo: “Mang đến trải nghiệm cá cược công bằng, hiện đại và đậm chất cá nhân hóa cho người chơi toàn cầu”.

  2. Trong những năm đầu hoạt động, xn88 google play chỉ tập trung vào việc xây dựng nền tảng kỹ thuật vững chắc và thu hút người chơi bằng các ưu đãi hấp dẫn. Sau một thời gian ngắn, nhà cái đã mở rộng danh mục trò chơi của mình, không chỉ giới hạn ở cá cược thể thao mà còn phát triển thêm nhiều trò chơi khác như poker, blackjack và slot games.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *