देश को विकसित बनाने में भौतिक विकास के साथ बौद्धिक-चारित्रिक विकास की महत्ती भूमिका – राज्यपाल बागडे
जयपुर/सच पत्रिका न्यूज
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि देश के विकास के लिए सड़क, भवन और पुल जैसे भौतिक संसाधनों की जरूरत होती है लेकिन देश सही मायनों में विकसित तब होता है, जब प्रत्येक नागरिक शारीरिक, बौद्धिक और चारित्रिक रूप से सशक्त होगा। उन्होंने युवाओं के कौशल्य विकास पर जोर दिया और अध्ययनशीलता के विकास का आह्वान किया राज्यपाल बागडे ने मंगलवार को राजस्थान पशु विज्ञान एवं पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, बीकानेर के 8वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए यह उद्गार व्यक्त किए महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के मीरा बाई सभागार में आयोजित समारोह के दौरान राज्यपाल ने कहा कि गुरुकुल शिक्षा पद्धति में विद्यार्थी को शिक्षा के साथ कौशल विकास और चरित्र निर्माण की शिक्षा मिलती थी। आज भी शिक्षार्जन और डिग्री हासिल करने के साथ विद्यार्थी खेल, शारीरिक व्यायाम आदि गतिविधियों में भी भागीदारी निभाएं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे गुरु दक्षिणा के रूप में विश्वविद्यालय परिसर में एक-एक पौधा लगाएं और उसकी देखभाल करें। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी होगा।
राज्यपाल ने कहा कि हमारा देश पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान के क्षेत्र में आरम्भ से ही समृद्ध रहा है। ऋग्वैदिक काल में भी पशुपालन पूर्णतया विकसित था। अथर्ववेद में पशुओं की बीमारियों, आयुर्वेदिक दवाओं और बीमारियों के इलाज के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां हैं। शालिहोत्र दुनिया के पहले ज्ञात पशु चिकित्सक थे। उनका लिखा ग्रंथ शालिहोत्र संहिता, पशु चिकित्सा पर महत्वपूर्ण ग्रंथ है। उन्होंने विश्वविद्यालय में यह ग्रन्थ उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए जिससे विद्यार्थियों को इनकी जानकारी हो सके। राज्यपाल ने कहा कि पशु चिकित्सा और विज्ञान के प्राचीन ज्ञान से नई पीढ़ी को अवगत करवाया जाए। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है। यहां गिर, साहीवाल और मुर्रा जैसी नस्लें उच्च गुणवत्ता का दुध देती हैं। इसके अलावा बकरी, भेड़ और मुर्गी पालन भी विकसित अवस्था में है। इस दिशा में और कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने विश्वविद्यालय की गतिविधियों की सराहना की।
इस दौरान राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के त्रैमासिक न्यूजलेटर के नवीनतम अंक, विश्वविद्यालय की एक वर्ष की प्रगति पुस्तिका का लोकार्पण किया, विश्वविद्यालय में 2 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले अरुधंति कन्या छात्रावास का शिलान्यास किया। उन्होंने निजी महाविद्यालयों के एफिलेशन मैनेजमेंट सिस्टम, पुनर्निर्मित वेबसाइट और कार्मिकों की उपस्थिति के फेस रिकॉग्नेशन सिस्टम की शुरुआत की। पशुपालन, गोपालन, डेयरी और देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि राजस्थान कृषि बाहुल्य प्रदेश है। हमारे प्रदेश के लगभग 70 प्रतिशत लोग कृषि और पशुपालन से जुड़े हैं। यह हमारी आजीविका का प्रमुख साधन है। दूध उत्पादन में भारत दुनिया में पहले और राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर है। हमारे देश की जीडीपी में पशुपालन का पांच प्रतिशत योगदान है, इसे और अधिक मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘पशुपालन सुधार योजना’, ‘पशु चिकित्सा सेवाओं में वृद्धि’ और ‘पशु स्वास्थ्य केंद्रों का विस्तार’ जैसी योजनाओं को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, सेक्स सॉट्रेट सीमेन और मोबाइल वेटरनरी यूनिट के बारे में बताया।
महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय, नागपुर के कुलपति डॉ. नितीन वी. पाटिल ने दीक्षांत भाषण देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के खतरे हमारे पशुधन उत्पादन की स्थिरता को खतरे में डाल रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप विकास में कमी, दूध उत्पादन और पशु स्वास्थ्य खतरे में है। इसके मद्देनजर हमें अपनी रणनीतियों पर पुनर्विचार करने और जलवायु परिवर्तन के अनुकूल पशुधन नस्लों को विकसित करने के लिए प्रजनन कार्यक्रम तैयार करने की जरूरत है। कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने स्वागत उद्बोधन दिया और विश्वविद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में कुल 433 विद्यार्थियों को स्नातक, 71 को स्नातकोत्तर और 11 को विद्या वाचस्पति की उपाधियां दी गई। इसी प्रकार 10 मेघावी विधार्थियों को विभिन्न पदकों से नवाजा गया। विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति प्रो. हेमंत दाधीच ने आभार जताया।
Share :

Giao diện đẹp và dễ sử dụng là một trong những ưu điểm nổi bật của slot365 xx vip. Với màu trắng và xanh biển tươi mát làm màu chủ đạo, làm cho giao diện của trang web rất dễ chịu và không nhàm chán.
Giờ hãy cùng tìm hiểu chi tiết hơn về những đặc điểm nổi bật đã giúp nhà cái 188v ghi điểm trong mắt cộng đồng người chơi.
Về chứng nhận hợp pháp, xn88 app là một trong số ít những địa chỉ cá cược có giấy phép hoạt động từ BMM Compliance, Ủy ban giám sát cờ bạc trực tuyến. Bên cạnh đó, nhà cái còn được các Tổ chức giám sát đầu ngành khác trực tiếp quản lý, ví dụ như GLI, BMM,…
xn88 link xuất hiện trên thị trường cá cược từ nhiều năm trước, ban đầu chỉ là một nền tảng nhỏ với số lượng trò chơi giới hạn. Nhưng với tầm nhìn chiến lược nỗ lực không ngừng, nhà cái đã phát triển vượt bậc, trở thành một trong những nhà cái nổi tiếng tại khu vực châu Á.
Việc của bet thủ là chỉ cần đặt cược con số may mắn mà mình dự đoán sẽ trúng với số tiền cược hợp lý. Hệ thống tiến hành quay thưởng và cập nhật ngay sau đó, tỷ lệ thưởng tài xỉu 66b có thể lên tới 1 ăn 99.
I just couldn’t leave your site prior to suggesting that I actually enjoyed the standard info a person supply on your guests? Is going to be back often to investigate cross-check new posts.
This actually answered my problem, thank you!
I’m so happy to read this. This is the type of manual that needs to be given and not the random misinformation that’s at the other blogs. Appreciate your sharing this best doc.
Hi there, simply was aware of your blog through Google, and found that it is really informative. I am going to watch out for brussels. I’ll be grateful if you happen to proceed this in future. Numerous people will probably be benefited from your writing. Cheers!