स्वच्छता अभियान की उड़ाई जा रही धज्जियां
कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
जिले के कलेक्ट्रेट ऑफिस में स्थित सार्वजनिक शौचालय की स्थिति इतनी खराब है कि वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है। शौचालय के बाहर से ही भयंकर बदबू आ रही है, जिससे किसी का वहां रुकना मुश्किल हो गया है। गुटकों के पाउचों का ढेर लगा हुआ है और शौचालय की सफाई की हालत भी बेहद खराब है। यह शौचालय जिला कलेक्टर कार्यालय में स्थित है, जहां हर दिन कई लोग सरकारी काम के लिए आते हैं। इस शौचालय की दुर्दशा के बावजूद किसी भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह स्थिति तब है जब राज्य सरकार स्वच्छता अभियान की बात करती है और यहां कलेक्टर कार्यालय जैसी अहम जगह पर स्थिति इतनी खस्ता है। करीब डेढ़ माह पहले ही जिला कलेक्टर के नए ऑफिस का उद्घाटन हुआ था। , लेकिन इस भवन के भीतर सार्वजनिक शौचालय की यह स्थिति देखने को मिल रही है। यह सवाल खड़ा करता है कि जब जिला कलेक्टर के कार्यालय की यह हालत है तो अन्य सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक स्थलों पर क्या हाल होगा।
