KOTPUTLI-BEHROR: शिक्षा देश के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी: राधा पटेल

KOTPUTLI-BEHROR: शिक्षा देश के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी: राधा पटेल

इम्मानुएल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
शहर के इम्मानुएल मिशन सैकण्डरी स्कूल का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान नर्सरी से लेकर कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों द्वारा पेश की गई मनमोहक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि राधा हंसराज पटेल थी। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा को देश के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी करार देते हुए कहा कि शिक्षा से ही देश का विकास संभव है। कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरुप कसाना, अध्यक्षता कर रहे एसीबीईओ दयाराम चौरडिय़ा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भागीरथ मीणा, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती सिंह, एडवोकेट प्रभा अग्रवाल, विकास जांगल, डा.अरविंद मित्तल व दुर्गाप्रसाद मिश्रा ने भी संबोधित किया और बच्चों को देश की नींव बताते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य निर्माता हैं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों, अनुशासन और शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ते स्तर की प्रशंसा करते हुए भारतीय संस्कृति के अनुरुप बच्चों में संस्कार डालने की आवश्यकता जताई। स्कूल के व्यवस्थापक जोस.पी.जकरिया ने कहा कि हमारा लगातार प्रयास है कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलती रहे। अतिथि के रुप में तहसीलदार रामधन गुर्जर, नेहा श्रॉफ, एडवोकेट देवेन्द्र कुमार, सरपंच प्रतिनिधि विक्रम छावड़ी भी मौजूद रहे। शिक्षिका फेबा जोस ने स्कूल का प्रतिवेदन पेश किया। समारोह में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने राजस्थानी, हरियाणवी, असम, मराठी, बंगाली, पंजाबी संस्कृति से जुड़ी प्रस्तुतियों के अलावा मार्मिक ढ़ंग से प्रेरणास्पद नाटक का मंचन भी किया। बच्चों की प्रस्तुतियों को देख अभिभावकों ने तालियों की गडग़ड़ाहट से समूचे पांडाल को गुंजायमान कर दिया। संचालन वरिष्ठ शिक्षिका विद्या पालीवाल ने किया। इससे पहले जोस.पी.जकरिया सहित सीजा जोस, गोडले, फेबा जोस, यादराम सैनी, सुनील कुमार, मीनाक्षी शर्मा, विनीता शर्मा, रेणू देवी, टीटू खान, गोविंद यादव, ओमप्रकाश, श्यामला, अजय कुमार, कविता देवी, विष्णु कुमार सहित अनेक शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका विद्या पालीवाल ने किया।

Share :

3 Comments

  1. Sau khi xác nhận thành công, bạn có thể đăng nhập vào tài khoản của mình và bắt đầu trải nghiệm các trò chơi hấp dẫn tại 66b mới nhất. Lưu ý, mỗi người chỉ được phép có một tài khoản để đảm bảo tính công bằng và tránh các rắc rối về bảo mật.

  2. 888slot com apk PP, WM, EVO, DG, AG, Microgaming, SA, VIVA Gaming,… các NPH Live Casino tiềm năng mang đến cho người chơi hàng loạt cơ hội nhận thưởng gấp 40 lần tiền cược ban đầu. Bạn có thể thử sức với các trò chơi mới lạ như: Fast Baccarat, Speed Roulette, Fan Tan,…

  3. 888slot apk ios luôn mong muốn hội viên tiết kiệm được tối đa thời gian săn thưởng. Do đó, để tránh lãng phí thì giờ vào việc giao dịch thì hệ thống đã cập nhật tính năng công nghệ mới trên thị trường để đảm bảo mọi yêu cầu thanh toán đều xử lý tự động. Ngoài ra, anh em còn được phép sử dụng một loạt hình thức giao dịch quen thuộc như thẻ ngân hàng, ví điện tử, thẻ cào.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *