कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला अधिकारिता विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन अमाई स्थित परियोजना सभा हॉल में किया गया। इस दौरान सुपरवाइजर किरण धुवां ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी कीर्ति बरोलिया ने कहा कि शिक्षा ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बना सकती है, जिससे वे अपने परिवार और समाज में एक मजबूत भूमिका निभा सकेंगी। इस अवसर पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार शर्मा, पूनम यादव और गिरिराज यादव ने भी महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और सुरक्षा को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने सशक्तिकरण को लेकर जागरुकता बढ़ाने के संकल्प लिया।
2025-03-05