कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जयपुर में आयोजित संविधान बचाओ रैली में बढ़चढक़र हिस्सा लिया। रैली की अगुवाई ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाशचंद सैनी ने की। कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने की अपील की। रैली में पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरुप कसाना, पूर्व विधायक रामचंद्र रावत, कांगे्रस नेता सांवत गुर्जर, जगदीश मीणा, हनुमान सैनी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनिवास यादव, रघुवीर सिंह यादव, पूर्व पार्षद बाबूलाल सैनी, इंद्रपाल सैनी और रमेश सैनी सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने भी भाग लिया। रैली के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान के अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए जोश-खरोश से नारे लगाए। द्वारा की गई। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए विशेष ध्यान दिया। रैली में अनेक कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और कहा कि संविधान बचाने के लिए यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। संगठन महामंत्री वीके नवल, जगमाल सिंह यादव, छीतरमल रावत, सतीश मांडैया, राकेश खोला और अन्य नेताओं ने भी अपने भाषणों में लोकतंत्र और संविधान की सुरक्षा पर बल दिया।
2025-04-28