KOTPUTLI-BEHROR: पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरुप कसाना ने किया विधानसभा चुनाव लडऩे का ऐलान, आरएलपी के प्रदेश महामंत्री हैं रामस्वरुप कसाना आरएलपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में की घोषणा

KOTPUTLI-BEHROR: पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरुप कसाना ने किया विधानसभा चुनाव लडऩे का ऐलान, आरएलपी के प्रदेश महामंत्री हैं रामस्वरुप कसाना आरएलपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में की घोषणा

कार्यकर्ताओं से किया चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान

बोले- पूरे राजस्थान में सत्ता परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं आरएलपी कार्यकर्ता

कोटपूूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी रण अपना भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशी भी अब सामने आने लगे हैं। कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से सबसे पहले हंसराज पटेल चुनाव मैदान में कूदे। उन्हें भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अब दूसरे प्रत्याशी के रुप में पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरुप कसाना ने ताल ठोक दी है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महामंत्री व पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना ने शनिवार को अपने निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों की बैठक बुलाकर विधानसभा चुनाव लडऩे का ऐलान कर दिया। कसाना ने कहा कि आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की अगुवाई में कार्यकर्ता पूरे राजस्थान में सत्ता परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं। कार्यकर्ता अपनी शक्ति के साथ एकजुट होकर पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे। पिछले 5 वर्षों से आरएलपी कार्यकर्ता क्षेत्र में जाकर सभी जाति, वर्ग के लोगों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में उनके बीच जाकर न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। परिस्थिति कैसी भी हो कोटपूतली के हितों की लड़ाई हमेशा लड़ी है।

यह कोटपूतली के लिए संघर्ष का समय

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह कोटपूतली के लिए संघर्ष का समय है। उन्होंने चुनाव लडऩे का ऐलान करते हुए कहा कि नामांकन की तिथि जल्द ही अवगत करवा दी जाएगी। आरएलपी कार्यकर्ता गांव व ढ़ाणी में जाकर क्षेत्रवासियों को यह संदेश दे कि पार्टी हर सूरत में चुनाव लड़ेगी। इस दौरान सुबेदार ओमकार जाट, सुमेर सिंह दादरवाल, मनोज खोजा, मदन रावत, समीर जोशी, अजय जाखड़, सुबेदार देवकरण रावत, कृष्ण चौधरी, संजीव चौधरी, प्रताप सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच दाताराम, रामस्वरूप राठौड़, संदीप मान, मनोज शर्मा, अनिल मंगल, संदीप बुरान, रामावतार स्वामी, बनवारी स्वामी, दिनेश स्वामी, कृष्ण स्वामी, अशोक जाखड़, दिलीप मांडैया, मुकेश मुक्कड़, रामौतार पंच, दीपक स्वामी, रोशन पोषवाल, संदीप आर्य, सतपाल बरबरा, मनोज यादव, सतीश यादव, कपिल सैनी, अजय वाल्मिकी, बजरंग सैनी, सतीश स्वामी, अजीत राजपूत, राजपाल जांगल, अंकित शर्मा, धर्मेन्द्र जोशी, महेन्द्र कसाना, सुभाष दौराता, हवासिंह कसाना, विजय सैनी, सागर सैनी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वीडियो देखें-

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *