कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र राठौड़ का दिल्ली जाते समय फल-सब्जी मंडी परिसर में भव्य स्वागत किया गया। कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व उपाध्यक्ष अमरसिंह सैनी के नेतृत्व में मंडी व्यापारियों ने उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मंडी के पूर्व अध्यक्ष रतनलाल सैनी, बबलू बबेरवाल, विनोद कुमार सैनी, रमेश मुनीम, शंकरलाल सैनी, रघुवीर सैनी, पवन सैनी, अशोक सैनी, अर्जुनलाल सैनी समेत दर्जनों व्यापारियों ने माला और साफा पहनाकर राठौर का स्वागत किया। राठौड़ ने इस सम्मान के लिए व्यापारियों का धन्यवाद दिया और कहा कि व्यापारियों और किसानों के हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस हमेशा प्रतिबद्ध रही है। मंडी व्यापारियों की समस्याओं को उठाया जाएगा।
2025-03-02