भजनों पर झूमे भक्त, भक्तिमय हुआ वातावरण
कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
शहर के श्रीराम भवन स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में धुलंडी वाले दिन शाम को महामंत्र जाम के बाद फूलों की होली खेली गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने जमकर एक-दूसरे पर फूल बरसाए। इसके बाद होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया। वहीं, भगवान श्रीराम और कृष्ण के जयकारे लगाए। इस मौके पर श्रीराम सत्संग मंडल के संयोजक आनंद पंडित और उनकी टीम द्वारा आधे घंटे तक संगीतमय महामंत्र का जाप किया गया। इसके बाद भक्तों द्वारा भगवान संग फूलों की होली खेली गई। इस दौरान अनेक भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में डूब गए और भगवान को रिझाने के लिए गुलाब की पंखुडिय़ों से होली खेलते हुए जमकर नृत्य भी किए। आनंद पंडित सहित सुनील कुमावत, दीपक बंसल, मुकेश शर्मा आदि गायक कलाकारों ने भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर के पुजारी पं.योगेश शर्मा ने विधि-विधान से पूजन किया। कार्यक्रम में श्रीराम भवन समिति के अध्यक्ष राकेश खजांची, महामंत्री राजेश गुप्ता, सह मंत्री अशोक बंसल ने टीम का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में डा.अश्विनी गोयल, अमरनाथ जागीरदार, पार्षद मनोज गौड, अनूप बंसल, भारत बंसल, एडवोकेट राजेश शर्मा, बाबूलाल लखेरा, राजू अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सत्यनारायण कौशिक, रामसिंह पायला, नीशू सैनी, रघुवीर गोयल, महेश शर्मा, दुर्गाप्रसाद मिश्रा, कर्मवीर कसाना समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।