KOTPUTLI-BEHROR: म्यूजियम ऑन व्हील्स प्रदर्शनी का आयोजन

KOTPUTLI-BEHROR: म्यूजियम ऑन व्हील्स प्रदर्शनी का आयोजन

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
यहां के द राजस्थान स्कूल में शनिवार को चलित संग्रहालय म्यूजियम ऑन व्हील्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज वस्तु संग्रहालय महाराष्ट्र तथा सीटी ग्रुप के संयोजन में मुंबई से आए इस संग्रहालय को कोटपूतली क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देखा। टीम के सदस्य प्रताप पाटिल व गौरव जाधव ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज वस्तु संग्रहालय 103 साल पुराना संग्रहालय है। इस प्रदर्शनी का आयोजन बस के माध्यम से गत 8 वर्षों से किया जा रहा है और इसका मुख्य उद्देश्य देश के विभिन्न शहरों में जाकर विद्यार्थियों को विश्व की प्राचीन सभ्यताओं से परिचित कराना है। प्रिंसिपल शालिनी चौधरी ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण 14वीं शताब्दी की छपाई शैली का प्रदर्शन रहा। बर्सर विकास चौधरी व उप प्रधानाचार्य रमेश सकलानी ने बताया कि प्रदर्शन में लगभग 1300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *