KOTPUTLI-BEHROR: पतंगबाजी में सावधानी बरतने की जरुरत, छत पर पंतग उड़ा रहा बालक नीचे गिरा

KOTPUTLI-BEHROR: पतंगबाजी में सावधानी बरतने की जरुरत, छत पर पंतग उड़ा रहा बालक नीचे गिरा

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
मकर संक्रांति पर पतंगबाजी करते वक्त विशेषकर अभिभावकों को अपने बच्चों पर विशेष नजर रखने की जरुरत है। कोटपूतली के ग्राम पाथरेड़ी में मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा एक बालक नीचे गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गया। जानकारी के मुताबिक, 8 वर्षीय बालक हर्षित पुत्र अशोक स्वामी शनिवार को मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा था। नजरें ऊपर पतंग पर टिकी हुई थी, जिससे नीचे की तरफ उसका ध्यान नहीं आ गया और असंतुलित होकर गिर गया। परिजनों ने तुरंत उसे उठाकर राजकीय बीडीएम अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक, बालक का उपचार जारी है, किन्तु हालत खतरे से बाहर है।

Share :