KOTPUTLI-BEHROR: एक शाम गौ माता के नाम: निकली भव्य कलश यात्रा

KOTPUTLI-BEHROR: एक शाम गौ माता के नाम: निकली भव्य कलश यात्रा

दो महिलाओं की चेन भी गायब

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
गौ सेवार्थ संगीतमय सुंदरकांड समिति, कोटपूतली की ओर से ‘एक शाम गौ माता के नाम’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को शहर में विशाल कलश यात्रा निकाली गई। शहर के श्री जयसिंह गौशाला में पं.श्रवण कुमार शर्मा द्वारा विधिवत् पूजन कराए जाने के बाद निकली कलश यात्रा में सैंकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल-गीत गाती हुई चल रही थी। रास्ते में जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तो वहीं श्रद्धालु बैंड बाजे पर बज रहे भजनों पर थिरकते हुए शामिल हुए। समिति के संयोजक जितेन्द्र जोशी ने बताया कि समिति के कार्यकर्ता पिछले कई दिनों से आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए थे। यात्रा के दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई। यात्रा में एक रथनुमा वाहन पर महंत सीताराम दास महाराज व पं.श्रवण कुमार शर्मा तथा दूसरे वाहन में सजी राम-दरबार की भव्य झांकी चल रही थी। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची।

कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष रजत जिंदल, सीताराम अग्रवाल, विश्वनाथ सोनी, विनोद जोशी, महेंद्र सैनी, अरविन्द सैनी, मनोज अग्रवाल, श्रीराम सैनी, गिरीश गुप्ता, राजनीश गोयल, कमल शर्मा, नितिन जोशी, रमेश सवाईका, करण सवाईका, प्रदीप जिन्दल, बाबूलाल सैनी, सियाराम शर्मा, भीम सैनी, सोनू सैनी, सुभाष सैनी, प्रदीप अग्रवाल, अरुण सैनी, शशि मित्तल, भूपेंद्र यादव, मनोज करवस्या, प्रमोद वर्मा, सोनू अग्रवाल, रघुवीर सैनी, हरीशंकर जोशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
दूसरी ओर कलश यात्रा में शामिल दो महिलाओं की चेन गायब हो जाने के मामले भी सामने आए हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। कलश यात्रा जयसिंह गौशाला से लक्ष्मीनारायण मंदिर तक निकाली गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई थी। बताया जाता है कि यात्रा के दौरान ही दो महिलाओं के गले से सोने की चेन गायब हो गई। जिसे लेकर महिलाएं परेशान हो उठी। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन चेन के बारे में कोई पता नहीं चला। पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है और इसकी जांच भी शुरु कर दी गई है।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *