KOTPUTLI-BEHROR: ओएनएस स्कूल के छात्रों ने फहराया परचम

KOTPUTLI-BEHROR: ओएनएस स्कूल के छात्रों ने फहराया परचम

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
राजस्थान बोर्ड के उच्च माध्यमिक परीक्षा परिणामों में शहर के ओएनएस सीनियर सेकेंडरी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कीर्तिमान स्थापित किया है। विज्ञान संकाय में कुल 43 विद्यार्थियों में से 7 ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। इनमें मेघांशु सैनी ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। टिंकेश कुमावत ने 97.20, रिषभ अग्रवाल ने 96.60, निधि सैनी ने 94.80 और शालू कुमावत ने 94.60 फीसदी अंक प्राप्त किए। कला संकाय में निकिता सैनी ने 94.80, दीपिका यादव ने 93.00 और कृष्ण चौधरी ने 92.60 प्रतिशत अंक अर्जित किए। वहीं वाणिज्य संकाय की छात्रा मुग्धा बंसल ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। संस्था निदेशक रामस्वरुप सैनी ने सभी विद्यार्थियों को माला पहनाकर, साफा बांधकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा उन्हें इसी प्रकार आगे भी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा ने छात्रों को तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी। इस दौरान विद्यालय प्रभारी प्रमोद कुमार गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षक धर्मपाल सैनी, अनिल कुमार, सुनील कुमार, पवन कुमार, मनोज शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share :