KOTPUTLI-BEHROR: नीति, पाठ्यक्रम और पद्धति में बदलाव जरुरी: प्रो.शर्मा

KOTPUTLI-BEHROR: नीति, पाठ्यक्रम और पद्धति में बदलाव जरुरी: प्रो.शर्मा

धूमधाम से मनाया भारतीय शिक्षा मंडल का स्थापना दिवस

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
यहां के हंस पीजी कॉलेज में भारतीय शिक्षा मंडल का 56वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय शिक्षा मंडल के प्रान्त मंत्री गजेन्द्रपाल सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य अतिथि प्रान्त उपाध्यक्ष प्रो.जयदीप सिंह ने भारतीय शिक्षा मंडल की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संगठन राष्ट्रीय पुनरुत्थान के उद्देश्य से शिक्षा में भारतीय मूल्यों को पुन: स्थापित करने के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि संगठन न केवल नीति निर्माण और पाठ्यक्रम अनुसंधान में संलग्न है, बल्कि प्रशिक्षण, प्रकाशन और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समग्र भारतीय शिक्षा व्यवस्था को सशक्त करने का कार्य करता है। मुख्य वक्ता प्रो.प्रभात शर्मा ने कहा कि शिक्षा केवल सूचना देने का माध्यम नहीं बल्कि संस्कार, चरित्र निर्माण और राष्ट्रीय चेतना का आधार है। उन्होंने बताया कि मंडल देशभर में शिक्षा नीति, पाठ्यक्रम और पद्धति को भारत केंद्रित और भारतीय मूल्यों पर आधारित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। हंस पीजी कॉलेज के निदेशक उमेश बंसल ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। कॉलेज के प्राचार्य डा.एसके शर्मा ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान विस्तारक शिवम ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में सरोज यादव, सुनील सैनी, सुधा रानी, ममता यादव, पूजा बंसल, डा.स्वीटी शर्मा, विक्रम प्रजापत, डा.प्रिया गुर्जर, विजय सिंह, सुल्तान यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन राजवीर सिंह यादव ने किया।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *