कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
बीएड पीटीईटी-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 5 मई कर दी गई है। राजकीय एलबीएस कॉलेज के प्राचार्य एवं जिला समन्वयक डा.आरके सिंह ने बताया कि कई अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सके थे और लगातार तिथि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए यह अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। इस बार परीक्षा का प्रश्न पत्र अभ्यर्थी द्वारा चयनित भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) में ही मिलेगा। आवेदन शुल्क 500 रुपए रखा गया है।
Share :