कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
यहां के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ रेडियोग्राफर कर्मराज सिंह तंवर को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के आधार पर अधीक्षक रेडियोग्राफर के पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति की जानकारी भतीजे व भाजपा नेता उदय सिंह तंवर एडवोकेट ने दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान कर्मराज तंवर की वर्षों की मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि पर अनेक भाजपा नेताओं सहित अधिकारियों-कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।
2025-04-29