KOTPUTLI-BEHROR: कोटपूतली में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के जन्मदिन पर जगह-जगह हुए सेवा कार्य

KOTPUTLI-BEHROR: कोटपूतली में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के जन्मदिन पर जगह-जगह हुए सेवा कार्य

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के जन्मदिन पर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा नेता उदयसिंह तंवर सौजन्य से ग्राम सरूण्ड स्थित पटवारी धर्मशाला में विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मिश्री देवी आई हॉस्पिटल, बहरोड़ के नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.विरेन्द्र सिंह यादव की टीम ने सेवाएं दी। शिविर में कुल 530 लोगों की जांच की गई, जिनमें 150 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इन मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन 7 और 8 फरवरी को बहरोड़ के आई हॉस्पिटल में किया जाएगा। भाजपा नेता उदयसिंह तंवर ने अतिथियों का स्वागत हर सहयोगियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश मित्तल, पूर्व प्रधान रघुवीर चौधरी, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सुबेसिंह मोरोडिय़ा, किसान मोर्चा के गुड्डू सैनी, उप प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र रहीसा, मंडल अध्यक्ष रमेश रावत, मंडल संयोजक विक्रम कसाना, जिला कोषाध्यक्ष शशि मित्तल, नगर महामंत्री बालकृष्ण सैनी व जितेन्द्र शेखावत, एडवोकेट चेतराम रावत, यादराम जांगल, अशोक सुरेलिया सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

इधर, उप प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र रहीसा की ओर से राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 21 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित कर राठौड़ के लंबी आयु की कामना की। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हीरालाल रावत, विधायक प्रतिनिधि करण पटेल, यादराम जांगल, मुकेश चनेजा, चेतराम रावत, राजेंद्र रावत, राकेश बामनवास, राजेश रावत, अशोक कसाना, दाताराम जांगल, सतीश रावत, कृष्ण छेपट, राजकुमार सूद, इंद्राज कसाना, सतीश रावत सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *