कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
शहर के ओम नम: शिवाय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए यादगार बन गई। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, दौड़, जलेबी दौड़, रस्साकसी, ऊंची कूद, लंबी कूद और रुमाल झपट्टा जैसे रोमांचक खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को चार सदनों में विभाजित किया गया, जिससे प्रतिस्पर्धा और रोमांच बना रहा। समारोह के समापन पर संस्था निदेशक रामस्वरूप सैनी ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा, शिक्षा के साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व कौशल भी विकसित करते हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने भी अपने विचार रखे। प्रतियोगिता का संचालन पुरुषोत्तम शर्मा और मनोज शर्मा ने किया। रेफरी की भूमिका धर्मपाल सैनी और अनिल शर्मा ने निभाई।
2025-03-01