KOTPUTLI-BEHROR: राहत: राहगीरों के लिए हुई प्याऊ की शुरुआत

KOTPUTLI-BEHROR: राहत: राहगीरों के लिए हुई प्याऊ की शुरुआत

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
भीषण गर्मी के मद्देनजर अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड की कोटपूतली इकाई द्वारा कुजोता मोड़ एवं गोरधनपुरा चौकी के पास राहगीरों और आमजन के लिए निशुल्क प्याऊ की स्थापना की गई है। यह पहल कंपनी के सीएसआर गतिविधियों के तहत अंतर्गत की गई है। प्याऊ का उद्घाटन सुरक्षा एवं सीएसआर प्रमुख निशांत सिंह बघेल, कुजोता सरपंच प्रतिनिधि नेतराम जाट तथा गोरधनपुरा सरपंच प्रतिनिधि रघुवीर यादव ने संयुक्त रुप से किया। इकाई प्रमुख नितिन दुराफे के नेतृत्व में अल्ट्राटेक की इकाई लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। मानव संसाधन प्रमुख संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि अल्ट्राटेक क्षेत्रीय विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। गर्मियों में जल संकट को देखते हुए यह प्याऊ लोगों के लिए राहतदायक रहेगा। कार्यक्रम में सुरक्षा विभाग से सौरभ सिंह, राजेश अचेरा और सीएसआर विभाग से हिमांशु कुलश्रेष्ठ, हेमंत श्रीवास्तव, विजय यादव सहित कई अन्य कार्मिकों ने भागीदारी निभाई।

Share :