कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर जिला कोटपूतली-बहरोड़ की कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को यहां नगर परिषद पार्क में कराए गए। इस चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। चुनाव कार्य की देखरेख के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाराम नोगिया और प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदकिशोर पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। चुनाव अधिकारी पूर्व सीबीईओ सुभाष चंद शर्मा और पूर्व रेंजर हीरालाल आर्य की निगरानी में कार्यकारिणी का गठन किया गया और सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में जिलाध्यक्ष श्रीराम लहकरा, सभाध्यक्ष चितरंजन योगी, उप सभाध्यक्ष दीपक कुमार टेलर, संरक्षक सुभाष चंद शर्मा, कोषाध्यक्ष रुपचंद सैनी, मंत्री चिरंजीलाल आर्य, महिला संगठन मंत्री मंजीत कुमारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवराम, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद बलाई, संयुक्त मंत्री पूरणमल गोठवाल, महिला मंत्री सरिता यादव, वरिष्ठ संगठन मंत्री जगदीश प्रसाद रैगर और संगठन मंत्री शिवलाल शामिल हैं।
2025-04-27