KOTPUTLI-BEHROR: अल्ट्राटेक कम्यूनिटी वेलफेयर फाउंडेशन ने 202 जरुरतमंदों को कंबल वितरित किए

KOTPUTLI-BEHROR: अल्ट्राटेक कम्यूनिटी वेलफेयर फाउंडेशन ने 202 जरुरतमंदों को कंबल वितरित किए

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
कोटपूतली के अल्ट्राटेक कम्यूनिटी वेलफेयर फाउण्डेशन की ओर से शुक्रवार को जरुरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इकाई अध्यक्ष नितीन दुराफे ने कहा कि फाउण्डेशन के माध्यम से जरुरतमंद लोगों की हर संभव सहायता करना हमारा लक्ष्य होता है। इसी परिप्रेक्ष्य में स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास आदि के क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं। कार्मिक एवं प्रशासन विभाग के उपाध्यक्ष नवनीत जेटली ने कहा कि फाउण्डेशन सामाजिक दायित्व के क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करता है। इसका एक प्रमुख कार्यक्रम कम्बल वितरण भी है। इससे गरीब, असहाय व जरुरतमंद को सर्दी सेे बचाव में मदद मिलेगी। समारोह में जोधपुरा, मोहनपुरा, कांसली, कीरतपुरा, फतेहपुरा कलां, राहेड़ा, कल्याणपुरा खुर्द, कंवरपुरा, कुजोता, अजीतपुरा कलां, भैंसलाना आदि 12 गांवों के 101 महिलाओं सहित कुल 202 लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सरपंच जगदीश यादव, सरपंच प्रतिनिधि नेतराम ताखर, जगमाल यादव, रघुवीर यादव, विभागाध्यक्ष अनिल डागी, संजीव कुमार सिंह, के.अभीराम, दुर्गेश मनेरिया, आर.कन्नन आदि ने भी विचार रखे। संचालन सीएसआर विभाग के असिस्टेंट मैनेजर राजेन्द्र कुशवाहा ने किया। इस दौरान हरीश विजयवर्गीय, विष्णु त्रिवेदी, हेमन्त श्रीवास्तव, देशराज कसाना, अशोक सुरेलिया, विजय यादव आदि उपस्थित थे।

Share :

5 Comments

  1. 888slot link không chỉ tập trung vào việc cung cấp dịch vụ cá cược, mà còn chú trọng vào chất lượng trải nghiệm người dùng, bao gồm giao diện thân thiện và hỗ trợ khách hàng. Điều này khiến người chơi cảm thấy thoải mái và an toàn hơn khi tham gia các hoạt động giải trí trên trang web.

  2. Dưới đây là những sản phẩm mà slot365 là gì đã và đang cung cấp tại trang chủ chính thức mà bạn có thể lựa chọn trong mỗi lần truy cập.

  3. I really appreciate this post. I¦ve been looking all over for this! Thank goodness I found it on Bing. You’ve made my day! Thanks again

  4. you could have a terrific weblog right here! would you prefer to make some invite posts on my weblog?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *