प्रदेशाध्यक्ष जोशी व प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर करेंगे शिरकत
जयपुर/आनंद पंडित (स्वतंत्र पत्रकार)
प्रदेश में बीजेपी को सत्ता में आसीन कराने एवं पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को सीएम बनाने वाले पार्टी के थिंक टैंक प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी व प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों का खाका तैयार करने में जुट गए हैं। संगठन में बदलाव की आहर के बीच दिल्ली में दो दिवसीय 22 व 23 दिसंबर को होने वाली बैठक में दोनों शिरकत करेंगे। वहां पर लोकसभा चुनाव फतह को लेकर शीर्ष नेतृत्व टिप्स देंगे तो वहीं प्रदेश की वर्तमान स्थिति एवं पार्टी को तैयारियों का ब्लू प्रिंट चंद्रशेखर सामने रखेंगे। हालांकि, प्रदेशाध्यक्ष बदलाव को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन संगठन में कुछ बदलाव अवश्य होंगे। इसी के चलते दिल्ली में शुक्रवार व शनिवार को देशभर के प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्रियों की बैठक आहुत की गई है। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष तीन राज्यों में किए गए प्रर्दशन व बेहतर काम करने वाले प्रदेशाध्यक्ष व संगठन महामंत्री की पीठ थपथपाएंगे। इस मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी भी शिरकत कर सकते हैं। प्रदेश की बात करें तो विधानसभा चुनाव जीतने एवं सीएम-डिप्टी सीएम के साथ ही विधानसभा स्पीकर बनाने के उपरांत संगठन प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरु कर दी हैं। इसको लेकर वह रोड मैप बना रहे हैं। जिस प्रकार से पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को सीधे सत्ता के सबसे बड़े पद सीएम की कुर्सी पर आसीन कराया गया, उसके लिए चंद्रशेखर की रणनीति की सभी दाद देने को विवश हैं। मंत्रिमंडल के नाम तय कर उसके माध्यम से जातिगत व लोकसभा चुनाव का समीकरण साधते हुए लिस्ट दिल्ली पहुंचा दी गई है। चंद्रशेखर व जोशी की जुगल जोड़ी अब लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 25 सीटों पर फतह हासिल करने का ब्लू प्रिंट तैयार कर रही है। दिल्ली मीटिंग में लोकसभा चुनाव की तैयारी व संगठन में बदलाव को लेकर मंथन करने की जानकारी मिल रही है। मीटिंग के लिए प्रदेशाध्यक्ष जोशी व प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर दिल्ली पहुंच गए हैं।
संगठन में बदलाव जल्द
पार्टी सूत्रों की माने तो विधानसभा चुनाव जीतने के उपरांत अब संगठन में कुछ बदलाव की अटकलें चल रहीं हैं। संगठन में काम करने वाले कई पदाधिकारी सीएम, डिप्टी सीएम से लेकर दूसरे पदों पर आसीन हो गए हैं या होने वाले हैं। इसके चलते मंत्रिमंडल गठन के पश्चात संगठन में बदलाव करने की संभावनाएं जताई जा रहीं हैं। प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व भी किसी अन्य के कंधों पर डालने को लेकर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इसका कारण है कि प्रदेशाध्यक्ष जोशी खुद भी सांसद का चुनाव लड़ेंगे और सीएम व प्रदेशाध्यक्ष दोनों ही ब्राम्हण समाज के हैं। इसके चलते जोशी की जगह संभवत: जाट नेता को प्रदेशाध्यक्ष बनाने की कवायद चल रही है। प्रदेशाध्यक्ष को लेकर भी चंद्रशेखर की राय के अनुसार जल्द ही शीर्ष नेतृत्व फैसला ले सकता है।
Share :
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.