कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
यहां के राजकीय एलबीएस महाविद्यालय में शुक्रवार को प्राचार्य डा.आरके सिंह की अध्यक्षता में अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। वक्ताओं ने अहिल्याबाई के कुशल प्रशासन, सामाजिक सुधारों और सेवा भावना पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने भजन, कविता पाठ और नाट्य दृश्य प्रस्तुत कर उनके जीवन से प्रेरणा ली। प्राचार्य डा.सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई नारी शक्ति और सुशासन की प्रतीक थी। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम के अंत में अहिल्याबाई के जीवन व कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने सराहा। कार्यक्रम में विभिन्न संकायों के सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
2025-05-31