KOTPUTLI-BEHROR: विकास का क्रम निरन्तर रहेगा जारी: पटेल

KOTPUTLI-BEHROR: विकास का क्रम निरन्तर रहेगा जारी: पटेल

फतेहपुरा खुर्द में 61.55 लाख की लागत से विकास कार्यों का उद्घाटन

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
विधायक हंसराज पटेल क्षेत्र की ग्राम पंचायत फतेहपुरा खुर्द के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने ठाकरों की ढ़ाणी में 61 लाख 55 हजार रुपयों की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन, थ्री फेश ट्युबवेल एवं विधायक कोष से नवनिर्मित सडक आदि विकास कार्यो का लोकार्पण एवं उद्घाटन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पटेल ने कहा कि शहर से लेकर गांव-ढ़ाणी तक विकास कार्यो में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। क्षेत्र में विकास का क्रम निरन्तर जारी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरपंच प्रकाश सिंह राघव ने विधायक पटेल का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह, भाजपा नेता कैलाश स्वामी, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमल सैनी समेत अन्य मौजूद रहे।

Share :