JAIPUR: सूर्य सप्तमी पर सूर्य नमस्कार में आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित करें — शिक्षा मंत्री

JAIPUR: सूर्य सप्तमी पर सूर्य नमस्कार में आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित करें — शिक्षा मंत्री

प्रदेश के समस्त विद्यालयों में 3 फरवरी को सुबह 10:15 बजे होगा आयोजन

 जयपुर/सच पत्रिका न्यूज

राज्य स्कूल शिक्षा विभाग गत वर्ष की भांति इस बार भी सूर्य नमस्कार में नया विश्व रिकॉर्ड रचने की तैयारी कर रहा है। सूर्य सप्तमी के अवसर पर प्रदेश के सभी राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में एक साथ 3 फरवरी, 2025 को सूर्य नमस्कार किया जाएगा। इस दौरान गत वर्ष 78,974 स्कूलों में 1.33 करोड़ विद्यार्थियों द्वारा सूर्य नमस्कार में बने विश्व रिकॉर्ड को ब्रेक करने का प्रयास किया जाएगा। शिक्षा संकुल में हुई एक बैठक में शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने वीसी के जरिए जिला एवं ब्लॉक स्तर के शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सूर्य नमस्कार हमारी भारतीय परंपरा से जुड़ा एक अहम हिस्सा है। प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन-मष्तिष्क भी शांत रहता है। मैं सूर्य नमस्कार में एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए आमजन को भी आयोजन का हिस्सा बनाने की अपील की।

3 फरवरी को सवा दस बजे होगा आयोजन

राज्य के सभी राजकीय एवं गैर राजकीय शिक्षा संस्थानों में एक साथ एक समय पर सूर्य नमस्कार का आयोजन 3 फरवरी, 2025 को सुबह सवा दस बजे किया जाएगा। 20 मिनट के इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गणमान्य व्यक्तियों, एसएमसी/एसडीएमसी सदस्यों एवं आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चत की जाएगी और कार्यक्रम की फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी करके उसकी रिपोर्ट लेना सुनिश्चत की जाएगी। इस आयोजन का संपूर्ण डेटा शाला दर्पण एवं पीएसपी पोर्टल पर दोपहर दो बजे तक अपलोड किया जाएगा। सभी राजकीय एवं गैर-राजकीय विद्यालयों में आयोजन से पूर्व सूर्य नमस्कार अभ्यास कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। बीमार एवं शल्य प्रक्रिया से गुजरे बच्चे इसका हिस्सा नहीं होंगे लेकिन कक्षा एक से कक्षा 5 तक के बच्चों को सूर्य नमस्कार की कुछ एक क्रियाओं में भागीदार अवश्य बनेंगे।

क्रीड़ा भारती संस्था करेगी सहयोग

क्रीड़ा भारती संस्था सूर्य नमस्कार में सभी शिक्षा संस्थाओं का सहयोग करेगी। संस्था से जुड़े एक्सपर्ट विद्यालयों में जाकर न केवल सूर्य नमस्कार का महत्व बताएंगे, साथ ही नमस्कारासन, हस्तोत्तानासन सहित योग की सभी क्रियाओं को लाइव करके समझाएंगे ताकि प्रतिदिन विद्यालयों में प्रार्थना सभा के समय इसका अभ्यास कराया जा सके और सूर्य सप्तमी को एक साथ राज्यभर में सूर्य नमस्कार की निर्धारित 10 योग क्रियाओं को किया जा सके। योग में एक्सपर्ट्स एवं कई एनजीओ भी विद्यालयों में सहयोग करेंगे। शिक्षा मंत्री स्वयं भी इस विशेष कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। इस दौरान निदेशक माध्यमिक शिक्षा आशीष मोदी, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सीताराम जाट, आयुक्त संस्कृत शिक्षा प्रियंका जोधावत, क्रीड़ा भारती के मेध सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share :

8 Comments

  1. link 66b Tỷ lệ hoàn tiền có thể dao động từ 5% đến 10% tùy vào sự kiện trò cụ thể. Điều này không chỉ giúp người tham gia giảm bớt áp lực khi thua cược mà còn tạo thêm cơ hội để họ quay lại các trận đấu giành chiến thắng.

  2. Chơi slots nhận thưởng chỉ với 3 biểu tượng trở lên. 3D slots, video slots, megaway slots, jackpot lũy tiến,… tất cả các dòng game quay hũ kinh điển nhất hiện nay đều có tại nổ hũ 66b. Chúng tôi mang đến cho hội viên hơn 1.000+ vòng quay miễn phí với mức RTP cực cao.

  3. Các trò chơi luôn được sắp xếp qua các hạng mục riêng biệt nên thành viên tham gia dễ dàng tìm kiếm. 888slot com link.com còn cung cấp cả hai hình thức cược casino là truyền thống và live trực tiếp. Tùy theo nhu cầu, điều kiện tham gia cá cược mà anh em có thể lựa chọn hình thức chơi phù hợp.

  4. raja slot365 là một nhà cái cá cược uy tín mang đến cho mọi người không gian giải trí an toàn và trọn vẹn. Để giúp mọi người hiểu rõ hơn về nền tảng trực tuyến thu hút hàng nghìn người tham gia ngày, chúng tôi đã tổng hợp chi tiết thông tin quan trọng về sân chơi qua bài viết. Khám phá ngay!

  5. Hiya, I am really glad I have found this information. Today bloggers publish just about gossips and web and this is really irritating. A good web site with exciting content, this is what I need. Thank you for keeping this web site, I will be visiting it. Do you do newsletters? Can not find it.

  6. Wonderful blog! I found it while surfing around on Yahoo News. Do you have any suggestions on how to get listed in Yahoo News? I’ve been trying for a while but I never seem to get there! Many thanks

  7. Attractive part of content. I simply stumbled upon your web site and in accession capital to claim that I get actually loved account your weblog posts. Any way I’ll be subscribing to your augment and even I success you get right of entry to consistently quickly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *