सामाजिक क्रांति के अग्रदूत और वंचित वर्गों के अधिकारों के सजग प्रहरी थे बाबा साहेब — संसदीय कार्य मंत्री
जयपुर/सच पत्रिका न्यूज
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय ,जोधपुर के अम्बेडकर अध्ययन केंद्र एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति एवं शिकायत प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पति भवन में रविवार को ‘डॉ. बी.आर.अंबेडकर और भारतीय संविधान @ 75 वर्ष’ विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी, संसदीय कार्य विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो कांता कटारिया, आईपीएए के महासचिव प्रो वाई पार्दसारधी, पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. केएल रैगर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। पटेल ने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत के संविधान निर्माता, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत और वंचित वर्गों के अधिकारों के सजग प्रहरी के रूप में सदियों तक याद रखे जाएंगे। उन्होंने कहा डॉ. अंबेडकर केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि महान विचारक, विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री और मानवाधिकारों के संवाहक भी थे।
संविधान को प्रगतिशील और लोकतांत्रिक स्वरूप प्रदान किया
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा डॉ अंबेडकर ने संविधान को समावेशी, प्रगतिशील और लोकतांत्रिक स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार मिले, चाहे उसकी जाति, धर्म, लिंग या सामाजिक स्थिति कोई भी हो।
महिला अधिकारों एवं श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान
पटेल ने कहा कि महिला अधिकारों और श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में डॉ अंबेडकर के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा डॉ अंबेडकर ने 8 घंटे के कार्य दिवस, महिला श्रमिकों की सुरक्षा, सवेतन अवकाश और भविष्य निधि जैसे ऐतिहासिक निर्णयों से देश के श्रमिकों को सशक्त बनाया।
समतामूलक समाज के निर्माण में सहभागी बनें
संसदीय कार्य मंत्री ने प्रतिभागियों से आह्वान करते हुए कहा हम अपने जीवन में संवैधानिक मूल्यों जैसे – न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को आत्मसात करें और एक समतामूलक समाज के निर्माण में सहभागी बनें।
बाबा साहेब के विचारों को करें आत्मसात
पटेल ने कहा बाबा साहेब का जीवन आज भी हमारी प्रेरणा है। हमें न केवल उनके विचारों को समझना है, बल्कि उन्हें आत्मसात करना है ताकि हम उनके सपनों का भारत बना सकें। जिसमें सामाजिक एवं आर्थिक लोकतंत्र की स्थापना सुनिश्चित हो।
Share :

Hãy cùng chúng tôi khám phá 5+ yếu tố làm nên thương hiệu cá cược trực tuyến hàng đầu thị trường asia slot365.
Việc của bet thủ là chỉ cần đặt cược con số may mắn mà mình dự đoán sẽ trúng với số tiền cược hợp lý. Hệ thống tiến hành quay thưởng và cập nhật ngay sau đó, tỷ lệ thưởng link 188v có thể lên tới 1 ăn 99.
Nhờ giao diện hiện đại, bảo mật cao, cùng chiến lược toàn cầu hóa thông minh, 66b chính thức không chỉ nổi bật mà còn trở thành biểu tượng mới của sự đẳng cấp và an toàn trong ngành cá cược trực tuyến.
888slot com link Bạn có thể xem live với hơn 200+ trận đấu siêu hấp dẫn như: Cyber Alliance Cup, Open Fire All Stars, Demacia Cup, LCK,… Chúng tôi cho phép người chơi so sánh tỷ lệ cược trước khi vào tiền đồng thời, xem nhanh kèo từ 3-4 ngày để vào ăn được bộn tiền khi chiến thắng.