JAIPUR: अजमेर जिले के फॉयसागर का नाम होगा वरूण सागर

JAIPUR: अजमेर जिले के फॉयसागर का नाम होगा वरूण सागर

केईएम का महर्षि दयानंद मेमोरियल-विधानसभा अध्यक्ष, कोटड़ा, महाराणा प्रताप, दाहरसेन, नौसर तक 6.68 करोड़ की लागत से बनेगी दो सड़कें

जयपुर/सच पत्रिका न्यूज

विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के स्मारक और विरासतों का नामकरण हमारी अपनी संस्कृति और पहचान के साथ जुड़ा होगा। इसी सोच के साथ होटल खादिम का नाम परिवर्तित कर होटल अजयमेरू किया गया है। तेलंगाना हाउस का आवंटन निरस्त किया गया है। आगामी दिनों में फॉयसागर का नाम भी बदल कर वरूण सागर और किंग एडवर्ड मेमोरियल का नाम बदल कर महर्षि दयानन्द मेमोरियल किया जाएगा। देवनानी ने शनिवार को अजमेर जिले के कोटड़ा में 6.68 करोड़ लागत की 2 सड़कों का शिलान्यास किया। इसके तहत महाराणा प्रताप नगर से पुष्कर रोड़ वाया कोटड़ा व दाहरसेन स्मारक तक की सड़क 4.76 करोड़ रूपए एवं नौसर घाटी मुख्य मार्ग से कोटड़ा मार्ग वाया प्राइवेट बस स्टैण्ड की सड़क 1.91 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए  देवनानी ने कहा कि किसी भी शहर एवं संस्कृति की उन्नति एवं वैचारिक विकास तभी सार्थक है जब वह अपनी संस्कृति, इतिहास एवं विरासत पर गर्व कराना सीखे। इसी सोच के साथ अजमेर के विकास में प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं देशी नायकों को जोड़ा जा रहा है ताकि हमारी युवा पीढ़ी और भावी पीढ़ियां अपने शानदार अतीत से सीख ले सकें। उन्होंने कहा कि हमने चुनाव में वादा किया था कि कोटड़ा क्षेत्र के लोगों की भावनाओं के विपरीत बनाए जा रहे तेलंगाना हाउस का आवंटन निरस्त होगा। यह आवंटन निरस्त कराया जा चुका है। इसी तरह अजमेर के लोगों और अजमेर आने वाले सैलानियों, श्रद्धालुओं को प्राचीन इतिहास से रूबरू कराने के लिए होटल खादिम का नाम बदल कर होटल अजयमेरू किया गया है। अजयमेरू अजमेर का प्राचीन नाम है और अजमेर के संस्थापक राजा अजयराज चौहान से जुड़ा हुआ है। अब अजमेर आने वाले व्यक्ति जब भी होटल अजयमेरू जाएंगे, उन्हें अजमेर के गौरव की अनुभूति होगी। इसी कड़ी में आने वाले दिनों में फॉयसागर का नाम बदल कर वरूण सागर किया जाएगा। फॉयसागर नाम अंग्रेजी मानसिकता और उनके कुराज का परिचायक है। इसे बदल कर भारतीय शास्त्रों में वर्णित वरूण देवता के नाम पर किया जाएगा। इसी तरह अंग्रेजों के कुराज के ही प्रतीक नाम किंग एडवर्ड मेमोरियल (केईएम) का नाम भी बदला जाएगा। इसका नाम महान भारतीय संत महर्षि दयानन्द सरस्वती के नाम पर महर्षि दयानन्द मेमोरियल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में अजमेर के विकास के लिए अथक प्रयास किए गए हैं। राजस्थान सरकार के बजट में अजमेर जिले के लिए 1500 करोड़ रूपए की घोषणाएं हुई हैं। इतनी बड़ी राशि अजमेर को कभी नहीं मिली। आजादी के बाद पहली बार किसी बजट में अजमेर को कभी नहीं मिली। आजादी के बाद पहली बार किसी बजट में अजमेर को इतनी बड़ी राशि मिली है। इसका बड़ा हिस्सा अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में खर्च होने जा रहा है। कोटड़ा क्षेत्र में सैटेलाइट अस्पताल की शुरूआत हो चुकी है। इसी तरह 56 करोड़ रूपए की लागत से सड़कें व नाले अजमेर उत्तर में बनने जा रही है। अजमेर में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, आईटी पार्क, आयुर्वेद यूनिवर्सिटी, स्पोट्र्स कॉलेज, स्पोटर्स अकादमी सहित विभिन्न कार्य होंगे। इन बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की शुरूआत हो चुकी है। शीघ्र ही यह सभी कार्य धरातल पर दिखाई देंगे।

Share :

4 Comments

  1. Một số dòng game nổi bật phải kể đến tại 66b club phải kể đến như baccarat, rồng hổ, xì dách, xóc đĩa, xì tố, poker,….đều có mặt. Các dealer nữ xinh đẹp, được đào tạo bài bản chuyên nghiệp, nóng bỏng luôn đồng hành và chắc chắn không làm anh em thất vọng.

  2. Để đảm bảo an toàn tối đa cho giao dịch, game 66b áp dụng công nghệ mã hóa SSL 256-bit cùng hệ thống xác thực hai lớp (2FA) tùy chọn. Mỗi giao dịch đều được ghi nhận với mã tham chiếu duy nhất, giúp dễ dàng theo dõi và giải quyết vấn đề nếu có.

  3. slot365 casino Chúng tôi mang đến cho bạn trải nghiệm live casino chân thực ngay trên ứng dụng di động. Bạn có thể tham gia các trò chơi casino phổ biến như Baccarat, Blackjack, Roulette và Sicbo với những dealer xinh đẹp và chuyên nghiệp.

  4. Nhà cái cá cược nổ hũ 66b chính thức ra mắt vào năm 2019 và bằng sự nỗ lực của mình đã nhanh chóng ghi dấu ấn trong lĩnh vực giải trí online. Tuy còn gặp nhiều thử thách trong thời gian đầu thành lập, nhưng thương hiệu vẫn thành công chứng minh tầm quan trọng của mình trong mắt người dùng. Đến nay, đơn vị đã ghi nhận hàng triệu lượt đăng ký mới mỗi ngày và con số vẫn không ngừng tăng lên chóng mặt.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *