JAIPUR: शासन सचिव पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं मत्स्य डॉ समित शर्मा ने दोपहर के समय भारवाहक पशुओं का उपयोग प्रतिबंधित रखने के संबंध में जिलों को दिशा निर्देश किए जारी

जयपुर/सच पत्रिका न्यूज

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार पशुधन संवर्धन और पशुपालन के क्षेत्र में विकास के निरंतर प्रयास कर रही है । शासन सचिव पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं मत्स्य डॉ समित शर्मा ने जिलों को दोपहर के समय भारवाहक पशुओं का उपयोग प्रतिबंधित रखने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए हैं। डॉ शर्मा द्वारा जारी दिशा निर्देश में कहा गया है कि वर्तमान में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अत्यधिक तापमान के कारण लू की स्थिति बन रही है। ऐसे मौसम में भारवाहक पशुओं जैसे घोड़े, गधे, खच्चर, भैंस, बैल आदि जानवरों को दोपहर के समय तीखी धूप में काम में लिए जाने से उन्हें हीट स्ट्रोक, निर्जलीकरण, अत्यधिक थकावट और कभी-कभी मृत्यु जैसी गंभीर परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पशुओं के कल्याण तथा उनके स्वास्थ्य को देखते हुए उनके प्रति करूणापूर्ण  और मानवीय दृष्टिकोण अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने जिलों को पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम 1960, 1965 और 2001 के नियमों के अनुरूप पशुओं की देखभाल और उनका उपयोग करने तथा विधिक प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डॉ शर्मा ने कहा कि इन नियमों के अनुसार किसी जीव जंतु की देखभाल करने या उसे रखने वाले हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह उनके कल्याण के लिए और उन्हें अनावश्यक पीड़ा या यातना से मुक्त कराने के सभी संभव प्रयास करेगा। जिन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री से अधिक रहता हो वहां दोपहर 12 से 3 बजे तक भार वाहक पशुओं का उपयोग नहीं करेगा और न ही होने देगा। उन्होंने बताया कि पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम के एक अन्य नियम के तहत 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान पर किसी जानवर का पैदल परिवहन भी निषेध है।
उन्होंने सभी जिला कलेक्टर्स तथा जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के अध्यक्षों को पत्र लिखकर इस संबंध में पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम के समस्त नियमों की अनुपालना करते हुए सभी समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं जिससे भारवाहक पशुओं को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े। दिशा निर्देश में कहा गया है कि सभी संबंधित विभाग, स्थानीय निकाय, पुलिस प्रशासन तथा अन्य संबंधित अधिकारी इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। कृषि कार्यों तथा यातायात के लिए उपयोग में लाए जा रहे पशुओं के लिए स्वच्छ और शीतल पेयजल, पर्याप्त छाया, तथा पौष्टिक चारे के उचित प्रबंधन के निर्देश भी डॉ शर्मा ने दिए हैं साथ ही उन्होंने कहा है कि आमजन को भी इस विषय में अधिक से अधिक जागरूक किया जाए और इसके लिए स्थानीय समाचार पत्र, पोस्टर, बैनर, रेडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।

Share :

4 Comments

  1. slot365 đã xây dựng được niềm tin lớn từ cộng đồng nhờ chú trọng vào yếu tố an toàn và minh bạch trong mọi khâu vận hành. Với quy trình kiểm soát nghiêm ngặt và công nghệ hiện đại, trải nghiệm của người chơi luôn được bảo vệ tối đa ở mọi khía cạnh.

  2. 188v app Điều này đồng nghĩa với việc nếu bạn nạp 1 triệu đồng, bạn có thể nhận thêm 1 triệu đồng nữa để tham gia các trò. Đây là cơ hội tuyệt vời để tân binh mới có thể làm quen và trải nghiệm nhiều dịch vụ tại đây mà không lo mất quá nhiều vốn ban đầu.

  3. tài xỉu 66b áp dụng công nghệ bảo mật tiên tiến, trong đó có công nghệ mã hóa SSL 128 bit. Đây là tiêu chuẩn bảo mật hàng đầu, thường được sử dụng bởi các ngân hàng và tổ chức tài chính lớn, giúp mã hóa toàn bộ thông tin cá nhân, giao dịch của người chơi. Nhờ đó, các dữ liệu quan trọng của bạn sẽ được bảo vệ khỏi nguy cơ bị xâm nhập hoặc đánh cắp bởi đối tượng xấu.

  4. asia slot365 login Sảnh game bắn cá tại đây bùng nổ với rất nhiều chủ đề săn thưởng siêu hot. Hơn nữa, tỷ lệ trả thưởng mà nhà cái cung cấp cũng được đánh giá là cao gấp 3, thậm chí gấp 4 lần so với mặt bằng chung trên thị trường.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *