JAIPUR: विशेष निरोधात्मक अभियान

प्रदेश में 3 लाख 21 हजार लीटर से अधिक वॉश नष्ट, ​कुल 893 केस दर्ज

जयपुर/सच पत्रिका न्यूज

आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए मार्च माह में 3 लाख 21 हजार 572 लीटर वॉश नष्ट करने के साथ 893 केस दर्ज किए गए। आबकारी आयुक्त के अनुसार प्रदेश में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश में मार्च माह में 3 लाख 21 हजार 572 लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसी क्रम में भारत निर्मित विदेशी मदिरा की 22462, देशी मदिरा की 3908, अवैध मदिरा की 5361, बीयर की 3693 बोतल सहित 700 लीटर स्प्रिट सीज किया गया।

अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रदीप सिंह सांगावत ने बताया कि प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत मार्च माह में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्तता पर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत 893 केस दर्ज करते हुए 685 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध मदिरा परिवहन के तहत 23 दुपहिया वाहन, 11 हल्के चार पहिया वाहन एवं एक भारी चार पहिया वाहन सहित 35 वाहनों को सीज किया गया है।

Share :

56 Comments

  1. :

  2. Buy Tadalafil 20mg: tadalafil – generic tadalafil 20mg canada

  3. Generic tadalafil 20mg price: Buy Tadalafil 20mg – Generic Cialis without a doctor prescription

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *