KOTPUTLI-BEHROR: अनुज शर्मा गौड सनाढ्य फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

KOTPUTLI-BEHROR: अनुज शर्मा गौड सनाढ्य फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष बने

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज।
सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आगे बढक़र अपना योगदान देने वाले कोटपूतली के गोकुल सरोवर निवासी अनुज शर्मा को गौड सनाढ्य फाउंडेशन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह नियुक्ति फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक पं.सूर्यकांत शर्मा की अनुशंषा पर फाउंडेशन के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार शर्मा ने की है। अनुज शर्मा की इस नियुक्ति पर पं.सूर्यकांत शर्मा सहित विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़, जनसेवक मुकेश गोयल, ब्राम्हण समाज के तहसील अध्यक्ष नवरतन शर्मा, नवल शर्मा, एडवोकेट बजरंगलाल शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश मित्तल, पार्षद मनोज गौड, अनिल शरण बंसल, सरपंच विक्रम रावत, राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए हर्ष जताया। ज्ञात रहे कि मूल रुप से पावटा क्षेत्र के बजरंगपुरा गांव के रहने वाले अनुज शर्मा युवा उद्यमी हैं और पिछले कुछ वर्षों में सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अपनी बढ़चढ़ कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने नया दायित्व मिलने पर प्रदेश पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि वे उनके निर्देशन में समाज को ऊपर उठाने में अपना हरसंभव सहयोग करेंगे।

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *