KOTPUTLI-BEHROR: भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया दावा- जल्द मान जायेंगे नाराज कार्यकर्ता, पार्टी के नेता हैं उनके संपर्क में, मजबूती और एकजुटता से लड़ रही भाजपा

KOTPUTLI-BEHROR: भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया दावा- जल्द मान जायेंगे नाराज कार्यकर्ता, पार्टी के नेता हैं उनके संपर्क में, मजबूती और एकजुटता से लड़ रही भाजपा

प्रदेश मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन पर जिलाध्यक्ष की प्रेस कांफ्रेंस

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र में घोषित भाजपा प्रत्याशी के विरोध में शनिवार को जयपुर प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर टिकट के दावेदार रहे मुकेश गोयल के समर्थकों द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शन पर रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शर्मा ने प्रेसवार्ता बुलाई और दावा किया कि नाराज कार्यकर्ताओं को जल्द ही मना लिया जाएगा। पार्टी के नेता उनके संपर्क में है और कोटपूतली में मजबूती और एकजुटता के साथ भाजपा चुनाव लडक़र जीत हांसिल करेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कोटपूतली में भाजपा भ्रष्टाचार, अपराध और विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त जनता लंबे समय से चुनाव का इंतजार कर रही थी। कोटपूतली में मौजूदा विधायक व गृह राज्यमंत्री से हर वर्ग परेशान रहा है और अबकी बार जनता ने कोटपूतली में भाजपा प्रत्याशी को जिताकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

गोयल का चुनाव भी एकजुटता से लड़ा

जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में विरोध होना कोई बड़ी बात नहीं है। पिछले चुनाव में जब मुकेश गोयल भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े तो उनका भी विरोध हुआ था, किन्तु पार्टी ने मजबूती के साथ चुनाव लडक़र शानदार प्रदर्शन किया। भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है। जिसमें सभी कार्यकर्ता को चुनाव में टिकट मांगने का अधिकार है। केन्द्रीय नेतृत्व ने काफी सोझ-समझकर और हर पहलुओं को ध्यान में रखकर हंसराज पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है और उनके समर्थन में अधिकांश टिकट के दावेदार आ खड़े हुए हैं। कुछ नाराज कार्यकर्ताओं ने जयपुर जाकर अपना रोष प्रकट किया, लेकिन जो भी कार्यकर्ता टिकट का विरोध कर रहे हैं, उनसे लगातार बातचीत की जा रही है। हमारे नेता उनके संपर्क में है। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि जल्द ही उन सभी कार्यकर्ताओं को मना लिया जाएगा और सभी एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी के साथ खड़े होकर कोटपूतली में कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देंगे।

प्रेस कांफ्रेंस की वीडियो देखें

ये भी रहे मौजूद

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हीरालाल रावत, संयोजक जयराम गुर्जर, चुनाव प्रभारी नरेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम सिंह तंवर, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह शेखावत, नगर अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष रमेश रावत, भाजपा नेता दिनेश कमांडेंट, उप प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र रहीसा, धर्मपाल गुर्जर, नरेन्द्र कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आगे पढ़ें- संबंधित खबर-  KOTPUTLI ASSEMBLY ELECTION 2023-विधानसभा चुनाव: कोटपूतली भाजपा में विद्रोह की संभावना प्रबल, यदि ऐसा हुआ तो भरपाई के लिए तैयार रहे भाजपा, टिकट वितरण से नाराज मुकेश गोयल के समर्थकों में रोष व्याप्त

Share :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *