KOTPUTLI-BEHROR: राजस्थान विधानसभा चुनाव: अब शबाब पर होगी चुनावी रंगत, सोमवार से भरे जायेंगे नामांकन, निर्वाचन विभाग ने पूरी की तैयारियां

KOTPUTLI-BEHROR: राजस्थान विधानसभा चुनाव: अब शबाब पर होगी चुनावी रंगत, सोमवार से भरे जायेंगे नामांकन, निर्वाचन विभाग ने पूरी की तैयारियां

जनरल-ओबीसी के लिए जमानत राशि 10 हजार

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
निर्वाचन विभाग सहित पुलिस और प्रशासन विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह जुट गया है। सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हो जाएगा। आगामी 6 नवम्बर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 नवम्बर को नाम वापसी की समय सीमा के तुरंत बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। आगामी 23 नवम्बर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा और 3 दिसम्बर को मतगणना करवाई जाएगी। इधर, कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र में प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। अभी तक आधा दर्जन उम्मीदवार चुनाव लडऩे के लिए मैदान में उतर चुके हैं। आमजन में अब चुनावी चर्चा जोर-शोर से हो रही है। निर्वाचन शाखा के प्रभारी रामवीर यादव ने बताया कि रविवार को यहां निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विधानसभा आम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रुप से सम्पन्न कराने के लिए गठित प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें सहायक निर्वाचक अधिकारी व तहसीलदार सौरभ सिंह ने कहा कि जिन प्रकोष्ठों को जो कार्य दिया गया है, उसको समय सीमा में पूर्ण करें। चुनाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में तमाम प्रकोष्ठों के प्रभारी मौजूद रहे।

प्रत्याशी समेत पांच को मिलेगा प्रवेश

निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम मुकुट सिंह ने बताया कि नामांकन सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक दाखिल किया जाएगा। इस दौरान प्रत्याशी सहित पांच जनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। नामांकन भरने के लिए आने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों के वाहनों को पुराने नगर पालिका भवन के पास ही रोक दिया जाएगा। कार्यालय परिसर में पर्याप्त संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात रहेगा। व्यवस्था के लिए प्रकोष्ठवार प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि नामांकन के दौरान अभ्यर्थियों के वाहनों को 100 मीटर की परिधि से पहले ही रोक दिया जाएगा। पुराने पालिका कार्यालय के पास बैरिकेडिंग कर चौपहिया वाहनों का प्रवेश निषेध किया जाएगा। निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में सीसीटीवी सहित वीडियो कैमरे से रिकार्डिंग की व्यवस्था होगी। वहीं, नामांकन-पत्र पेश करने के दौरान प्रत्याशी और उसके चार प्रस्तावक/समर्थक को ही प्रवेश दिया जाएगा।

जनरल-ओबीसी की जमानत राशि 10 हजार

चुनाव लडऩे वाले जनरल व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 10 हजार व एससी/एसटी प्रत्याशियों के लिए 5 हजार रुपए जमानत राशि निर्धारित की गई है। चुनाव खर्च के लिए बैंक खाता नम्बर व पासबुक की प्रतिलिपि भी आवेदन के साथ लगानी होगी। सभी प्रकार के निर्देश कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिए गए हैं। आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसरण में रात दस से सुबह छह बजे के मध्य घर-घर जाकर प्रचार करना, एसएमएस, व्हाट्सएप, लाउड स्पीकरों आदि के प्रयोग के माध्यम से प्रचार संबंधी क्रियाकलापों पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसा करना नागरिकों की गोपनीयता का सम्मान करने और सामान्य रूप से लोगों के सार्वजनिक जीवन में बाधा उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए आवश्यक है।

Share :

5 Comments

  1. Nhà Cái 66b login sở hữu số lượng thành viên tham gia siêu khủng bởi hệ thống vận hành chuyên nghiệp, mang lại cơ hội khám phá sản phẩm đặc sắc đa dạng trên thị trường. Thương hiệu cung cấp các sảnh cược nổi tiếng như: Bắn Cá, Casino Trực Tuyến, Thể Thao, Đá Gà, Nổ Hũ

  2. 888slot apk Thông tin cá nhân của người chơi được bảo mật với bất kỳ bên thứ ba nào khi không có sự đồng ý của bạn. Mọi dữ liệu người dùng cung cấp khi đăng ký tài khoản hoặc thực hiện giao dịch đều được lưu trữ an toàn chỉ được sử dụng cho mục đích duy nhất là phục vụ khách hàng tốt hơn.

  3. Bạn có bao giờ thắc mắc về khả năng ứng dụng công nghệ blockchain để tăng cường tính minh bạch cho các thuật toán RNG? Đây chính là hướng phát triển 888slot link đang nghiên cứu để nâng cao trải nghiệm người dùng trong tương lai.

  4. Một trò rất được yêu thích tại 888slot apk ios là bắn cá đổi thưởng. Với đồ họa đẹp mắt và lối chơi đơn giản, có thể thư giãn kiếm tiền thưởng thông qua việc săn các loài cá trong game. Nền tảng đã cung cấp nhiều phiên bản bắn cá khác nhau, mỗi phiên bản đều có mức thưởng thử thách riêng, đảm bảo sự phong phú không nhàm chán.

  5. Bạn có thể chơi lô đánh đề từ 1.000+ kỳ quay thưởng đang diễn ra liên tục và hốt tiền cực nhanh chỉ sau 1 giây. slot365 link cung cấp nhiều kiểu cược xổ số khác nhau như: Bao lô, đánh đề, 3D, lô trượt, 4 càng giải Nhất,… đặc biệt là Up/Down, Reverse, Big/Small,… vừa mới “ra lò”.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *