JAIPUR: पीएम श्री विद्यालयों में संचालित होगी पूर्व प्राथमिक कक्षाएं – शिक्षा मंत्री

21 नवंबर से कर सकेंगे प्रवेश के लिए आवेदन, लॉटरी द्वारा किया जाएगा आवंटन

 जयपुर/सच पत्रिका न्यूज

प्रदेश में स्थित पीएम श्री विद्यालयों में भी अब पूर्व प्राथमिक कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर के निर्देश पर प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा यह महत्वूपर्ण आदेश जारी किया गया है। इसके लिए राज्य में प्रथम चरण में संचालित 402 पीएम श्री विद्यालयों का चयन किया गया है जिसमें 3 वर्षीय पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के संचालन को स्वीकृति प्रदान की गई है। नवीन प्रवेश का कार्य मौजूद सत्र में 21 नवंबर से प्रारंभ किया जाएगा। पूर्व प्राथमिक कक्षाएं सप्ताह में 5 दिन संचालित की जाएंगी जिनकी अवधि प्रतिदिन 4 घंटे की होगी। पूर्व प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश के लिए अधिकतम 25 सीटों का प्रावधान रहेगा। प्रथम वर्ष में 3 वर्ष या इससे अधिक आयु के बालकों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश योग्य बच्चों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होने पर चयन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा। लॉटरी का प्रकाशन 29 नवंबर को होगा।

Share :

2 Comments

  1. 188v được thành lập vào năm 2017, với mục tiêu tạo ra một nền tảng cá cược trực tuyến đáng tin cậy cho người chơi tại Việt Nam và trên toàn cầu.

  2. Không giống với các trang web không rõ nguồn gốc, 66b đầu tư nghiêm túc vào hệ thống quản lý rủi ro và bảo vệ người dùng. Tất cả các giao dịch tài chính đều được mã hóa, đồng thời nền tảng cung cấp công cụ tự kiểm soát cho người chơi như giới hạn đặt cược và tính năng tự loại trừ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *