कोटपूतली-बहरोड़ सहित पत्रकारिता जगत में खुशी की लहर

बालकृष्ण शुक्ला/सच पत्रिका न्यूज़
कोटपूतली-बहरोड़।
जिले के सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थापित सहायक जनसंपर्क अधिकारी (एपीआरओ) राहुल आसीवाल को राज्य सरकार द्वारा पदोन्नत कर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) बनाया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण पदोन्नति से परिजनों, शुभचिंतकों, विभागीय सहयोगियों तथा क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। वर्ष 2022 में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सहायक जनसंपर्क अधिकारी के पद पर चयनित हुए राहुल आसीवाल इससे पूर्व भरतपुर एवं बारां जिलों में भी अपनी उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और निष्ठा के साथ दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर राजस्थान पत्रकार परिषद के जिला अध्यक्ष एवं स्वतंत्र पत्रकार आनंद पंडित सहित जिले भर के मीडियाकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। इस नवीन पदभार के साथ वे राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं फ्लैगशिप कार्यक्रमों की सटीक जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने, प्रशासन व जनता के मध्य सेतु स्थापित करने तथा विभागीय जिम्मेदारियों को नई गति प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
