KOTPUTLI-BEHROR: चार वर्षीय बालक से दुष्कर्म, आरोपी को दबोचा, कई घंटों पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी

KOTPUTLI-BEHROR: चार वर्षीय बालक से दुष्कर्म, आरोपी को दबोचा, कई घंटों पुलिस को गुमराह करता रहा आरोपी

कोटपूतली-बहरोड़/सच पत्रिका न्यूज
कोटपूतली थाना पुलिस ने चार वर्षीय बालक से दुष्कर्म करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को कई घंटों तक गुमराह करता रहा, लेकिन पुलिस की सख्ती और कड़ाई से की गई पूछताछ के आगे वह अधिक देर तक टिक नहीं सका। कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि 22 जनवरी को परिवादी के परिवार में आयोजित शादी समारोह के दौरान रात्रि को अचानक उसका 4 वर्षीय बेटा गायब हो गया। परिजनों ने खोजबीन शुरु की तो देर रात्रि को बंटाई पर खेती करने वाला और आसपास के खेतों की रखवाली करने वाला विजेन्द्र स्वामी बच्चे को साथ लेकर सडक़ पर आता हुआ मिल गया। उसने परिजनों को बताया कि बच्चा अकेला रोड पर आता हुआ मिला था। देर रात्रि को बच्चे ने अपनी मां को गुदा में दर्द होना बताया। इस पर उसके साथ दुष्कर्म का अंदेशा हुआ तो पिता ने अगले दिन घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच थानाधिकारी राजेश शर्मा को सौंपी। चूंकि, मामला 4 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म का था, जिसे एसपी रंजीता शर्मा ने गंभीरता से लिया और मामले के खुलासे के लिए एएसपी नेम सिंह व डीएसपी मदनलाल जैफ के निर्देशन में थानाधिकारी राजेश शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया।

शादी की 1200 वीडियो क्लिप छानी

थानाधिकारी राजेश शर्मा ने तत्काल पीडि़त बालक का मेडिकल मुआयना करवाकर जांच शुरु की। घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे को चैक किया तो उसमें एक व्यक्ति रात्रि करीब पौने 10 बजे बालक को अपनी गोद में उठाकर ले जाता नजर आया, किन्तु अंधेरा व घना कोहरा होने के कारण आरोपी की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही डेरा डाल लिया और वर-वधु दोनों पक्षो के वीडियोग्राफर द्वारा की गई वीडियोग्राफी की करीब 1200 वीडियो क्लिप चेक की व शादी में शरीक हुए लोगों के मोबाइलों में की गई वीडियो रिकॉर्डिंग भी चेक की गई, लेकिन आरोपी की पहचान नहीं हो सकी। इस पर थानाधिकारी ने परम्परागत पुलिसिंग के तरीके अपनाए और घटनास्थल से करीब 3 किमी के क्षेत्र को गहनता से सर्च किया। सीसीटीवी फुटेज में नजर आए व्यक्ति की चाल-ढ़ाल के आधार पर शक की सुई जाकर उसी विजेन्द्र स्वामी नाम के व्यक्ति पर टिक गई, जिसने बालक को परिजनों के सुपुर्द किया था। संदेह के आधार पर पुलिस ने उक्त संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरु की।

आमने-सामने की पूछताछ तो हुआ भंडाफोड़

आपको बता दें कि आरोपी विजेन्द्र स्वामी बालक के परिजनों की नजर में भला आदमी नजर आ रहा था। चूंकि, उसी ने बालक को परिजनों के सुपुर्द किया था, जिस पर परिजन उसे बार-बार धन्यवाद दे रहे थे कि यदि वह नहीं होता तो बालक पता नहीं मिलता या नहीं। पुलिस ने उसी संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ शुरु की तो वह कई घंटों तक पुलिस को गुमराह करता रहा और कुछ लोगों के नाम बताते हुए कहा कि वह घटना के वक्त उनके साथ था। इस पर पुलिस ने उसके द्वारा बताए लोगों को भी बुला लिया और जब आमने-सामने पूछताछ की तो उक्त लोगों ने अपने साथ होने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद भी आरोपी नई-नई मनगढ़ंत बातें बताकर गुमराह करता रहा, लेकिन पुलिस की कड़ाई के आगे वह अधिक देर तक नहीं टिक सका और अंतत: उसने ही दुष्कर्म की घटना को अंजाम देना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी विजेन्द्र स्वामी उर्फ मिंटू (32) निवासी गोपालपुरा, कोटपूतली को बापर्दा गिरफ्तार कर शनिवार को जयपुर के पोक्सो कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एएसआई कबूल सिंह, हैड कांस्टेबल शमशेर सिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र, रामानन्द, ओमप्रकाश, कृष्ण कुमार व चालक सुभाष जाट शामिल थे। कुल 72 घंटे के अंदर पूरे मामले का खुलासा कर देने पर एसपी रंजीता शर्मा ने पुलिस टीम को बधाई दी है।

Share :

6 Comments

  1. slot365 link alternatif Nhà cái ghi điểm ở việc ứng dụng AI và Big Data để phân tích hành vi người chơi, từ đó tối ưu hóa giao diện và tính năng theo thói quen của từng thị trường.

  2. Sảnh chơi bắn cá tại 888slot game tuy ra mắt đã lâu nhưng sức hút mang lại trong cộng đồng cược thủ chưa từng hạ nhiệt. Thành viên tham gia được hóa thân thành những ngư thủ thực thụ, chinh phục đa dạng loài sinh vật biển với nhiều mức độ khác nhau. Anh em cần chuẩn bị các dụng cụ hỗ trợ tương ứng, vũ khí hiện đại để có thể săn về cho mình những boss khủng, cơ hội kiếm số tiền lớn nhé.

  3. xn88 google play deegarciaradio.com trở thành địa điểm giải trí trực tuyến hàng đầu của rất nhiều hội viên trong giới cá cược online bởi mang lại thế giới săn thưởng sự mới mẻ, đặc sắc. Anh em khi tham gia sẽ được trải nghiệm từng cung bậc cảm xúc khác nhau.

  4. Truy cập bắn cá 888slot freebet, bạn có thể nhận ngay tiền thưởng từ giải Jackpot khi hạ gục boss thành công. YL, JDB, BBIN,… cung cấp hơn 1.000+ sinh vật biển bí ẩn đi kèm với hơn 55+ loài cá đặc biệt sở hữu hệ số nhân cực cao, cho phép bạn hốt gấp 750X tiền thưởng về túi.

  5. Trong quá trình săn mồi, bạn có thể lựa chọn vũ khí và vật phẩm miễn phí. Chúng tôi bố trí hơn 3+ level khác nhau đi kèm với hàng loạt biểu tượng tặng thưởng đặc biệt cho bạn dễ dàng truy tìm kho báu. Tham gia bắn cá tại 66b ngay để hốt tiền từ boss cực xanh chín.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *