याद किए गए मिसाइल मैन डॉ. कलाम, युवाओं ने लिया सशक्त भारत निर्माण का संकल्प

याद किए गए मिसाइल मैन डॉ. कलाम, युवाओं ने लिया सशक्त भारत निर्माण का संकल्प

बालकृष्ण शुक्ला/सच पत्रिका न्यूज़
कोटपूतली-बहरोड़।
यहां के राजकीय एलबीएस पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती को राष्ट्रीय युवा मार्गदर्शक दिवस के रूप में मनाते हुए एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो.आरके सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को डॉ. कलाम के जीवन-दर्शन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, प्रेरणादायी आदर्शों और राष्ट्रनिर्माण में उनके अमूल्य योगदान से अवगत कराना था। कार्यक्रम में के जिला संयोजक प्रो.अशोक सिंह ने डॉ. कलाम के विचारों और युवाओं के मार्गदर्शन में उनकी भूमिका को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, निरंतर कड़ा परिश्रम करने और राष्ट्र के समग्र विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रो.महेंद्र गुर्जर की गरिमामयी उपस्थिति रही, वहीं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. घनश्याम, प्रो. चंदन सिंगल, प्रो. शीशराम एवं प्रो. रेखा यादव ने आयोजन के सफल संचालन में महती भूमिका निभाई। प्राचार्य प्रो. आर. के. सिंह ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, वैज्ञानिक सोच तथा उनमें राष्ट्रप्रेम और सामाजिक चेतना के संचार के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों द्वारा डॉ. कलाम के आदर्शों को जीवन में उतारने तथा उनके सपनों के भारत को साकार करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Share :